चंद्रयान-3: अब "चंदा मामा" दूर के नहीं अब अपने घर के हुए, ISRO ने चांद पर कामयाबी पर कहा

India is on the Moon: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिग करवाकर इतिहास रच दिया है। पूरे देश में भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं अपने देश की इस उपलब्धि का जश्‍न मना रहे हैं। वहीं इसरो ने अपनी इस कामयाबी पर कहा अब चंदा मामा दूर के नहीं अब चंदा मामा अपने घर के हुए। इसरो ने चंद्रयान-3 के प्रसारण दिखाते हुए जब कामयाबी मिली तो कुछ ऐसा ही कहकर जश्‍न मनाया।

India is on the Moon

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग हो गई है। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश है। अब बच्चे कहेंगे कि चंदा मामा, बस एक टूर के हैं।

पीएम बोले- जीवन धन्‍य हो गया

पीएम मोदी ने साउथ अफ्रीका से इसरो के डॉयरेक्‍टर, वैज्ञानिकों और भारतवासियों को बधाई देते हुए कहा -"पीएम मोदी ने कहा "जीवन धन्य हो गया है. ये क्षण जीत के पथ पर चलने का है....आज हर घर में उत्सव शुरू हो गया है मैं चंद्रयान-3 की टीम और देश के वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं। इसके साथ पीएम मोदी ने कहा चंदा मामा दूर के नहीं अब चंदा मामा टूर के।"

भारत अब दुनिया को दिखाएगा चांद का का ये अहम हिस्‍सा

वहीं लोगों ने एक दूसरे को बधाई देते हुए कहा दुनिया को शून्‍य भारत ने दिया, दशमलव लगाना हमने सिखाया और अनंत हमने बताया और अब भारत के चंद्रयान-3 के चांद की धरती को कदम चूमने के बाद चांद का ये हिस्‍सा हम पूरी दुनिया को दिखाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+