फिल्म मिशन मंगल के लिए इसरो ने अक्षय कुमार को इस अंदाज में दी बधाई

नई दिल्ली। बॉलीवुड के खिलाफ अक्षय कुमार अपनी फिल्म मिशन मंगल की रिलीज की तैयारियों में जुटे हैं। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इससे पहले इसरो ने अक्षय कुमार को उनकी फिल्म की बधाई दी है। इसरो की ओर से ट्वीट करके लिखा गया है कि इसरो चंद्रयान2 के लॉन्च की तैयारी में जुटा है। टीम इसरो अक्षय कुमार को उनकी फिल्म मिशन मंगल के लिए शुभकामनाएं देती है। इसरो के इस ट्वीट पर अक्षय कुमार ने इसरो को बधाई दी है।

अक्षय ने कहा शुक्रिया

अक्षय ने कहा शुक्रिया

अक्षय कुमार ने ट्वीट करके लिखा कि इसके लिए आपकाा बहुत-बहुत शुक्रिया, मैं इसरो की टीम को चंद्रयान 2 मिशन की शुभकामनाएं देता हूं। बता दें कि फिल्म मिशन मंगल इसरो के मंगल अभियान पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह से तमाम वैज्ञानिकों ने अलग-अलग मुश्किलों का सामना करते हुए इस मिशन को सफल बनाने में अपना सबकुछ झोंक दिया। फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में है, उनके अलावा फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, शरमन जोशी सहित अन्य कलाकार भी हैं।

इसरो की 50वीं वर्षगांठ पर फिल्म रिलीज

दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म ऐसे मौके पर रिलीज हो रही है जब इसरो भी अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे करने जा रहा है। बता दें कि इसरो की स्थापना 15 अगस्त 1969 को हुई थी, ऐसे में ठीक 50 वर्ष के बाद अक्षय कुमार की यह फिल्म अगले माह 15 अगस्त को रिलीज हो रही है। हालांकि अक्षय कुमार का कहना है कि यह महज एक इत्तेफाक है और उन्हें इस बारे में पहले से बिल्कुल नहीं पता था, बात में हमे इस बात की जानकारी मिली कि उसी दिन इसरो की भी स्थापना हुई थी।

22 जुलाई को होगा लॉन्च

गौरतलब है कि इससे पहले मिशन चंद्रयान 14 जुलाई को लॉन्च होने वाला था, लेकिन किसी तकनीकी खराबी की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। अब मिशन चंद्रयान-2 को 22 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। चंद्रयान-2 भारतीय स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) का मून मिशन है, जिसमें एक ऑर्बिटर, एक लैंडर (विक्रम) और एक रोवर (प्रज्ञान) शामिल हैं।चंद्रयान-2 में 14 इंडियन पेलोड्स या अध्ययन उपकरण हैं, जिससे चंद्रमा के टोपोग्राफी, सिस्मोग्राफी, खनीजों की पहचान और उनका वितरण और उसकी सतह की रासायणिक संरचनाओं की स्टडी की जा सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+