ISRO के आदित्य L-1 मिशन को लेकर आया बड़ा अपडेट, इसरो चीफ ने बताया- किस दिन रचेगा इतिहास?
Aditya L1 news, इसरो ने भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-एल1 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि भारत का पहला सौर मिशन आदित्य-एल1 6 जनवरी को अपने गंतव्य - लैग्रेंजियन पॉइंट (एल1) - पर पहुंचेगा।
इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि आदित्य-एल1 6 जनवरी को एल1 बिंदु में प्रवेश करेगा। यही अपेक्षित है। सही समय की घोषणा उचित समय पर की जाएगी। आदित्य L1 को 2 सितंबर को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था। इस मिशन को सूर्य के अध्ययन के लिए लॉन्च किया गया है।

अहमदाबाद में भारतीय विज्ञान सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे इसरो चीफ सोमनाथ ने बताया कि, जब आदित्य L1 लैगरेंज पॉइंट पर पहुंचेगा, हम एक बार फिर इंजन शुरू करेंगे, ताकि ये आगे न बढ़े। जब ये अपने नियत स्थान तक पहुंच जाएगा तो यह उस पॉइंट के चारों तरफ चक्कर लगाएगा और अपनी कक्षा में बना रहेगा।
इसरो चीफ ने ये भी बताया कि एक बार जब आदित्य L1 अपने तय स्थान लैगरेंज पॉइंट पर सफलतापूर्वक स्थापित हो जाएगा तो यह वहां 5 साल रहेगा। आदित्य L1 सूर्य में होने वाली गतिविधियों की जानकारी केवल भारत को नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को देगा। ये डेटा सूर्य के डायनामिक्स को समझने में कारगर होगा।
सोमनाथ ने यह भी कहा कि भारत तकनीकी रूप से जिस तरह से ताकतवर देश बन रहा है, यह बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी बताया कि इसरो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार 'अमृत काल' के दौरान एक भारतीय स्पेस स्टेशन बनाने की योजना बनाई है। इसका नाम 'भारतीय स्पेस स्टेशन' होगा। उन्होंने कहाकि अंतरिक्ष क्षेत्र में हम नए खिलाड़ियों का उदय देख रहे हैं... हम नई पीढ़ी के आसपास अर्थव्यवस्था का समर्थन, प्रोत्साहन और निर्माण करने जा रहे हैं।
क्या है आदित्य एल-1 मिशन?
भारत का पहला सौर मिशन आदित्य-एल1, 2 सितंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से लॉन्च किया गया था। मिशन का लक्ष्य पहले सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिंदु (एल1) के चारों ओर एक प्रभामंडल कक्षा से सूर्य का अध्ययन करना है, जो पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किमी दूर स्थित है।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications