इसरो ने रचा इतिहास, एक साथ अंतरिक्ष में भेजे 104 सैटेलाइट
इन 104 सैटेलाइट में से 101 विदेशी उपग्रह हैं,इनका संयुक्त भार 1,500 किग्रा है।
श्रीहरिकोटा। आज भारत के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र ने एक साथ 104 सैटेलाइट छोड़कर इतिहास रचा है। ये सारे उपग्रह पृथ्वी से करीब 500 किमी ऊपर की सूर्य-समकालिक कक्षा में आज सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर छोड़े गए हैं। 10: 02 मिनट पर इसरो की ओर से इस मिशन के कामयाब होने का ऐलान किया गया।

खास बातें
- आपको बता दें कि ये पहला मौका है जब एक साथ 104 उपग्रह अंतरिक्ष में छोड़े गए।
- इससे पहले सबसे ज्यादा उपग्रह भेजने का रिकॉर्ड रूस के नाम था।
- उसने एक साथ 37 उपग्रह अंतरिक्ष में भेजे थे।
- इसलिए आज 104 उपग्रहों को भेजकर भारत ने विश्वरिकार्ड बनाया है।
- पीएम और राष्ट्रपति दोनों ने इसरो की कामयाबी पर बधाई दी है।
- इन 104 सैटेलाइट में से 101 विदेशी उपग्रह हैं।
- जिसमें से 3 भारतीय, 96 अमेरिकी और बाकी इजरायल, कजाकिस्तान, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड और संयुक्त अरब अमीरात से हैं।
- ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी-सी37)--एक 320 टन रॉकेट--से सभी उपग्रह प्रक्षेपित किए गए हैं।
- इनका संयुक्त भार 1,500 किग्रा था।
- मिशन में मुख्य उपग्रह 714 किलोग्राम वजन वाला काटोर्सैट-2 सीरीज उपग्रह है
- भारत द्वारा ही विकसित ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान इसरो का सबसे विश्वस्त रॉकेट है।












Click it and Unblock the Notifications