इजरायली पर्यटक के साथ रेप, अमेरिकन को झील में धकेला, 1 की मौत, Karnataka से सामने आया मामला
Karnataka: कर्नाटक के चर्चित पर्यटन स्थल हम्पी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर एक इजरायली पर्यटक समेत दो महिलाओं के साथ रेप की गई।
वहीं उनके साथ मौजूद पुरुषों पर जानलेवा हमला किया गया है। इसमें एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं इस घटना के सामने आने के बाद से ही हड़कंप मच गया है।

झील के किनारे बैठे थे पर्यटक
गुरुवार (6 मार्च) की रात हम्पी के पास 27 वर्षीय इजरायली पर्यटक और 29 वर्षीय होमस्टे संचालक सहित दो महिलाओं के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ितों के साथ तीन पुरुष पर्यटक थे। एक अमेरिका से और दो भारत का रहने वाला था। ये लोग सनापुर झील के किनारे बैठे हुए थे इसी दौरान ये घटना घटी।
ये भी पढ़ें Ajab Gajab: भारतीय को बुलाकर नौकरी देता है ये देश, लिस्ट में कनाडा का भी नाम शामिल
पुरुषों को पानी में धकेल दिया
बता दें कि, पांचों लोग सनापुर झील के किनारे बैठे हुए थे। इस दौरान रात 11 बजे के आसपास हमला मोटरसाइकिल सवार लोगों ने पेट्रोल पंप के बारे में पूछा फिर वहां बैठे पर्यटकों से ₹100 मांगे। जब पर्यटकों ने पैसे देने से मना कर दिया, तो हमलावर हिंसक हो गए। वहां बैठे पुरुषों को पानी में धकेल दिया और फिर महिलाओं के साथ रेप किया।
घटना में एक शख्स की मौत
वहीं अमेरिका से डेनियल और महाराष्ट्र के रहने वाले पंकज पानी में से तैर कर निकल गए। जबकि तीसरा पर्यटक जिसकी पहचान ओडिशा से बिबाश के रूप में हुई है। वे डूब गए जिससे उसकी मौत हो गई।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
वहीं पुलिस विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करते हुए अब इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने कई आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया है।
ये भी पढ़ें Ajab Gajab: Indian ड्राइविंग लाइसेंस से इन देशों में कर सकते हैं ड्राइव, लिस्ट में अमेरिका भी शामिल












Click it and Unblock the Notifications