इजरायली पीएम ने मोदी से कहा- 'हमने 70 साल आपका इंतजार किया'
नई दिल्ली। पीएम मोदी का इजरायल का दौरा काफी अहम माना जा रहा है। जिस तरह से इजरायल के पीएम प्रोटोकॉल तोड़कर पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे, उससे भी पीएम मोदी का यह दौरा काफी अहम हो गया है। इजरायल के पीएम ने पीएम मोदी को कई बार गले भी लगाया, जिससे भी इस बात को दम मिल रहा है कि पीएम का यह दौरा अहम है।

एयरपोर्ट पर पीएम मोदी से मिलते ही इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतान्याहु ने उनका स्वागत करते हुए कहा- हमने 70 साल आपका इंतजार किया है। आपको बता दें कि पीएम मोदी पहले ऐसे भारतीय प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने इजरायल का दौरा किया है। हालांकि, गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर पीएम मोदी इससे पहले भी इजराइल का दौरा कर चुके हैं।
वर्ष 2006 में पहला दौरा
वर्ष 2006 में पीएम मोदी, गुजरात के मुख्यमंत्री थे और उस समय वह इजरायल के दौरे पर गए थे। मोदी के उस दौरे को याद करते हुए इजरासल इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स की हेड एंट बर्नस्टेन राइच की मानें तो पीएम मोदी के नजरिए ने उस समय इजरायल और भारत के बिजनेस समुदाय को काफी फायदा पहुंचाया था। एक बार फिर से एंट को पीएम मोदी के इस दौरे से काफी उम्मीद हैं। वह कहती हैं इजरायल के बिजनेस समुदाय ने आज भारत जैसे तमाम देशों की अहमियत को समझना शुरू किया है। आज का बाजार भारत, चीन और बाकी एशिया का है।
आतंकवाद से लड़ने की बात
इजराइल के दौरे पर गए पीएम मोदी और इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहु की मुलाकात के बाद दोनों की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में इजराइली पीएम ने कहा- हमें भरोसा है कि हम साथ मिल कर अपने लोगों के अच्छे भविष्य के लिए कई काम कर सकते हैं। हमें इस रास्ते में बहुत सी चुनौतियों का भी सामना करना होगा। सबसे पहले हमें आतंकवाद से लड़ना होगा। हमें एक साथ खड़े होने और काम करने की जरूरत है। पीएम मोदी ने भी आतंकवाद के राक्षस से लड़ने की बात कही।












Click it and Unblock the Notifications