Delhi Blast: इजरायली पीएम नेतन्याहू ने PM मोदी से की बात, बोले- शुक्रिया
Delhi Blast, Israeli Embassy: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इजरायल दूतावास के पास बीते शुक्रवार को हुए छोटे बम धमाके के सिलसिले में आज (1 फरवरी) इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Israel Prime Minister Benjamin Netanyahu) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से फोन पर बात की। पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने घटना के बाद इजरायली प्रतिनिधियों को सुरक्षा मुहैया कराने को लेकर भारत सरकार के प्रयासों के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने भी नेतन्याहू को भरोसा दिलाया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ इजरायल के साथ सहयोग करना जारी रखेगा।

पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) के मुताबिक पीएम मोदी ने शुक्रवार को हुए दिल्ली ब्लास्ट की कड़ी निंदा की। पीएम मोदी ने इजरायली प्रधानमंत्री को आश्वासन दिया कि भारतीय सुरक्षा एजेंसियां इजरायल के राजनयिकों और परिसरों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट हैं, इसके अलावा आतंकी हमले के दोषियों को पकड़ने और उन्हें कड़ी सजा देने के लिए भारत सरकार अपने सभी संसाधनों का इस्तेमाल करेगा। आपको बता दें कि इजरायली दूतावास के पास हुए बम धमाके की जांच राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की एक टीम कर रही है।
यह भी पढ़ें: Mossad: जिसके नाम से कांप उठते हैं इजरायल के दुश्मन, दिल्ली धमाका करने वाले बचेंगे ?
घटना स्थल से मिले थे जले कपड़े और पॉलीथिन बैग
गौरतलब है कि शुक्रवार को हुए विस्फोट में किसी को चोट नहीं पहुंची, हालांकि वहां खड़ी कुछ गाड़ियों के शीशे टूट गए थे। धमाके के बाद से दिल्ली सहित देशभर में हड़कंप मच गया था, इसी सिलसिले में गृहमंत्री अमित शाह ने भी अपने पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे को भी रद्द कर दिया था। धमाके के बाद से जांच एंजेसियां विस्फोट के मास्टर माइंड की तलाश में जुट गई हैं। बताया जा रहा है कि NSG की टीम को घटना स्थल से आधे जले कपड़े और पॉलीथिन बैग मिले हैं जिसे जांच के लिए भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications