इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू ने खोला राज- भारत का चिकन टिक्का मसाला है बेहद पंसद
Recommended Video

नई दिल्ली। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू रविवार को अपने छह दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे। बेंजामिन नेतन्याहू का भारत दौरे का पहला दिन काफी व्यस्तताओं भरा रहा। हालांकि इस बीच समय निकाल कर उन्होंने भारतीय पत्रकारों से बात भी की और अपने कई अहम राज भी खोले। इस दौरान बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय व्यंजनों को लेकर अपनी पसंद भी बताई।

चिकन टिक्का मसाला है बेहद पंसद
इंडिया टुडे को दिए गए एक इंटरव्यू में बेंजामिन नेतन्याहू ने बताया कि उन्हें भारतीय व्यंजन काफी पंसद है। इसमें से भी उन्हें चिकन टिक्का मसाला सबसे अच्छा लगता है। बेंजामिन नेतन्याहू ने आगे बताया कि वे अभी हाल ही में अपनी पत्नी को लेकर एक भारतीय रेस्टोरेंट में भी गए थे क्योंकि उन्होंने अपनी पत्ती को स्वादिष्ट भारतीय खाना खिलाने का वादा किया था।

योग के सवाल पर दिया ये मजाकिया जवाब
बेंजामिन नेतन्याहू से जब ये सवाल पूछा गया कि क्या वो योग करते हैं? तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में इसका जवाब देते हुए कहा कि नहीं, वे योग तो नहीं करते लेकिन सुबह उठकर वे अपने सिर को दाएं-बाएं जरूर घुमा लेते हैं। नेतन्याहू ने कहा कि जब वे सुबह उठकर पूर्व की तरफ देखते हैं तो उन्हें भारत सबसे बड़े लोकतंत्र के रुप में दिखाई देता है और जब पीएम मोदी सुबह उठकर बांई तरफ देखते हैं तो उन्हें इजरायल सबसे बड़े लोकतांत्रिक रुप में दिखाई देता है।

'नहीं टूटने वाली हमारी दोस्ती'
बेंजामिन नेतन्याहू ने आगे कहा कि भारत ने जब संयुक्त राष्ट्र में येरुशलम को इजरायल बनाए जाने के अमेरिकी प्रस्ताव के खिलाफ वोट दिया था तो वे थोड़े निराश जरूर हुए थे। नेतन्याहू ने कहा कि हम थोड़े निराश जरूर हुए थे लेकिन एक वोट से कुठ नहीं होता। भारत और इजरायल की दोस्ती बरकरार रहेगी।














Click it and Unblock the Notifications