इजराईल के नेवी चीफ मिलेंगे दिल्ली में भारत के यहुदियों से

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) इजराईल की नेवी के चीफ वायस एडमिरल रेम रूतबर्ग मंगलवार को राजधानी में दिल्ली की यहुदी बिरादरी से मिलेंगे वे इन दिनों भारत की अधिकारिक यात्रा पर है। वे उत्तर भारत में यहुदियों के एक मात्र सिनगॉग में शाम को किसी समय जाएंगे पूजा के लिए। तब ही वे यहुदियों से मिलेंगे।

जूदेह हयम सिनगॉग

ये मानसिंह रोड-हुमायूं रोड की नाक पर स्थित पर है। इसका नाम है जूदेह हयम सिनगॉग। इधर राजधानी में रहने वाले यहूदी परिवार रोज पूजा करने के लिए आते हैं।

गए अमर जवान ज्योति

एडमिरल ने कल अमर जवान ज्‍योति पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये और इसके पश्‍चात् साउथ ब्‍लॉक लॉन में नौसेना प्रमुख एडमिरल आर.के.धोवन ने उनकी अगवानी की। वायस एडमिरल रेम रूतबर्ग को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

गहन बातचीच हुई

वायस एडमिरल रेम रूतबर्ग ने दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच व्‍यापक सहयोग को बढ़ाने के लिए भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर.के. धोवन के साथ विचार-विमर्श किया। वायस एडमिरल रेम रूतबर्ग ने थल सेना प्रमुख, वायुसेना प्रमुख और रक्षा मंत्रालय के अन्‍य अधिकारियों के साथ भी मुलाकात की।

आए थे पेरेज

जूदेह हयम सिनगॉग के रेब्बी एजिकिल आइजेक मलेकर ने बताया कि पूर्व में इजराईल के शिखर नेता शेरोन पेरेज भी इधर आ चुके हैं। वायस एडमिरल रेम रूतबर्ग पश्चिमी और दक्षिणी नौसेना कमान के मुख्‍यालयों में विभिन्‍न पोतों और समुद्र तटीय प्रतिष्‍ठानों को देखने के लिए मुम्‍बई और कोच्चि की भी यात्रा करेंगे।

वायस एडमिरल रेम रूतबर्ग का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्‍योंकि हाल ही में शुभारंभ की गई ‘मेक इन इंडिया' पहल के माध्‍यम से उच्‍चस्‍तरीय तकनीकी को प्राप्‍त करने के संदर्भ में भारत और इजराईल का नौसेना सहयोग और मजबूत होगा।

भारत और इस्राइल के संबंधों की शुरूआत 17 सितम्‍बर, 1950 से हुई थी, जब भारत ने इजराईल की स्‍थापना को मान्‍यता दी थी। 1992 से दोनों देशों के बीच लगातार बढ़ते संबंधों के साथ-साथ दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्रों में भी महत्‍वपूर्ण द्विपक्षीय संबंध महत्‍वपूर्ण आधार रहे है।

दिल्ली का खास इलाका

बता दें कि दिल्ली का सिनगॉग जिधर है, वह राजधानी का बेहद खास इलाका है। यहां सुबह-शाम प्रार्थना आयोजित होती है। इधर लाइब्रेयरी भी है। इधर ही दिल्ली का यहूदी समाज मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+