'इजराइल ने गाजा को खुली जेल बना दिया...', भारत ने UN में नहीं दिया वोट तो भड़कीं सोनिया गांधी

Sonia Gandhi News Update: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संयुक्त राष्ट्र (UN) में इजराइल में संघर्ष विराम के आह्वान पर भारत के मतदान में शामिल नहीं होने पर भारत की निंदा की। सोनिया गांधी ने कहा कि, इजराइल और फिलिस्तीन के मुद्दे पर कांग्रेस का रुख वर्षों से एक जैसा रहा है।

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में लाए गए उस प्रस्ताव की वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया, जो गाजा में नागरिकों की सुरक्षा और मानवीय कदमों को जारी रखने की वचनबद्धता के समर्थन में था।

Sonia Gandhi on Israel Hamas War

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के रुख पर भड़कते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि, 'कांग्रेस मतदान में शामिल नहीं होने का कड़ा विरोध करती है। सोनिया गांधी ने कहा कि, फिलिस्तीन के लोगों से इजराइल उस हमले का बदला ले रहा है, जिससे उनका कोई मतलब नहीं है। इजराइल ने गाजा पट्टी को डेढ़ दशक से खुली जेल बना दिया है। इस वक्त मानवता की परीक्षा हो रही है।' सोनिया गांधी ने ये बात द हिंदू में एक संपादकीय लेख में लिखा है।

सोनिया गांधी ने संपादकीय में लिखा, "कुछ शरारती सुझावों के विपरीत, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थिति लंबे समय से चली आ रही है और सिद्धांत यह है कि फिलिस्तीन के संप्रभु स्वतंत्र, व्यवहार्य और सुरक्षित राज्य के लिए सीधी बातचीत का समर्थन करना है।''

सोनिया गांधी ने कहा कि, कांग्रेस ने हमास के हमलों की स्पष्ट रूप से आलोचना की है। उन्होंने ये भी कहा है कि मानवता अब इम्तिहान के दौर से गुजर रही है।

सोनिया गांधी ने कहा कि, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कई प्रभावशाली देश पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण व्यवहार कर रहे हैं, जबकि उन्हें युद्ध को समाप्त करने की कोशिश करनी चाहिए। सबसे ऊंची और सबसे शक्तिशाली आवाजें सैन्य गतिविधि की समाप्ति के लिए होनी चाहिए। अन्यथा, ये ऐसे ही जारी रहेगा और किसी के लिए भी इसे मुश्किल बना देगा। आने वाले लंबे समय तक क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए जंग का खत्म होना जरूरी है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+