हमास के हमले में इजराइल में किस देश के कितने नागरिकों की मौत, क्या भारत के लोग भी मारे गए?

Israel Hamas war Death toll latest Update: फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास द्वारा इजराइल पर अचानक किए गए हमले के दौरान सैकड़ों विदेशी मारे गए हैं। कई घायल हुए हैं और कईयों को बंधक बना लिया गया है। लापता विदेशियों में से कई दक्षिणी इजराइली रेगिस्तान के एक म्यूजिक फेस्टिवल में थे। इजराइल पर किए गए हमले में अब तक 1300 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

अब समाचार एजेंसी एएफफी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि हमास के हमले में इजराइल में किस देश के कितने नागरिकों की मौत हुई है। एएफफी ने इस हमले में मारे गए 100 से ज्यादा विदेशियों की लिस्ट जारी की है।

Israel Hamas war Death toll latest Update

इस लिस्ट में वैसे लोगों के बारे में भी बताया गया है जो या तो लापता हैं या फिर बंधक बना लिए गए हैं। आइए देखें इस लिस्ट में कौन-कौन से देश के नागरिक हैं...? क्या इसमें भारत के नागरिक भी शामिल हैं?

देश के नाम

मौत का आंकड़ा

1.अमेरिका 27 मौतें
2.थाईलैंड 24 मौतें, दर्जनों लापता
3.फ्रांस 15 मौतें, 18 लापता
4.नेपाल 10 मौतें, एक लापता
5.अर्जेंटीना 07 मौतें, 15 लापता
6.यूक्रेन 07 मौतें
7.रूस 04 मौतें, 06 लापता
8.ब्रिटेन 04 मौतें
9.चिली 04 मौतें
10.ऑस्ट्रिया 03 मौतें
11.बेलारूस 03 मौतें
12.फिलिपींस 03 मौतें
13.ब्राजील 03 मौतें
14.पेरू 02 मौतें
15.रोमानिया 02 मौतें
16.ऑस्ट्रेलिया, अजरबैजान, कम्बोडिया, आयरलैंड, पुर्तगाल, स्पेन, स्विट्जरलैंड, कोलंबिया, पराग्वे इन देशों के एक-एक नागरिक की मौतें
17.जर्मनी-मेक्सिको कई लोगों को बंधक बनाया गया

इसके अलावा इटली, पराग्वे, श्रीलंका, तंजानिया के कई नागरिक लापता भी हैं। इस रिपोर्ट में भारत का कोई भी नागरिक शामिल नहीं है। भारत के किसी भी नागरिक की अब तक हमास के हमले से इजराइल में नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+