भारत की दरियादिली, जंग से बेहाल फिलिस्तीन के लिए भेजा खाना, दवाई समेत कई जरूरी सामान

India sends disaster relief material for Palestine: इजराइल हमास में जारी खूनी संघर्ष के बीच भारत ने अपनी दरियादिली दिखाते हुए रविवार 22 अक्टूबर को फिलिस्तीनियों के लिए 6.5 टन मेडिकल सहायता और 32 टन राहत सामग्री भेजी है।

फिलिस्तीनियों के लिए डिजास्टर रिलीफ मटेरियल लेकर IAF C-17 विमान मिस्र के एल-अरिश हवाई अड्डे के लिए गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस स्टेशन से रवाना हो गया है। डिजास्टर रिलीफ मटेरियल में जीवन रक्षक दवाएं, सर्जिकल सामान, तंबू, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, स्वच्छता सुविधाएं, जल शुद्धिकरण टैबलेट सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं।

India sends disaster relief material for Palestine

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर का बदला हुआ नाम) पर जानकारी दी है कि ये राहत सामाग्री भारतीय वायु सेना के सी-17 हवाई जहाज से भेजी गई है। विमान के जरिए मिस्र के एल-अरिश हवाई अड्डे पर सामान पहुंचाया जाएगा। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, भारत फिलिस्तीन के लिए मानवीय सहायता भेजता है।

बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फिलिस्तीन प्राधिकरण के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से फोन पर बात की थी। बातचीत के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने गाजा के अल अहली अस्पताल में नागरिकों के मारे जाने पर अपनी संवेदनाएं जताई थीं। जिसमें 500 से अधिक लोग मारे गए।

बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने इजराइल-फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत की लंबे समय से चली आ रही सैद्धांतिक स्थिति को दोहराया और क्षेत्र में आतंकवाद, हिंसा और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर गंभीर चिंता जताई।

पीएम मोदी ने कहा था कि फिलिस्तीनियों को मानवीय सहायता भेजना जारी रखेगा। जिसके बाद रविवार को भारत की ओर से फिलिस्तीनियों को मानवीय सहायता भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+