Israeli Embassy Blast: ब्लास्ट साइट से मिला इजरायली दूतावास का पता लिखा लिफाफा, बम बनाने का समान भी बरामद

Israeli Embassy Blast: दिल्ली ब्लास्ट साइट से मिला इजरायली दूतावास का पता लिखा लिफाफा, बम बनाने के समान भी बरामद

Israeli Embassy Blast Update News:राजधानी दिल्ली में स्थित इजरायल के दूतावास के पास शुक्रवार (29 जनवरी) की शाम आईईडी विस्फोट हुआ। जिसकी जांच जारी है। दिल्ली के लुटियंस इलाके में एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित इजरायली दूतावास के बाहर ये ब्लास्ट हुआ था। सूत्रों के मुताबिक ब्लास्ट साइट से एक लिफाफा बरामद हुआ है, जिसपर इजरायली दूतावास का पता लिखा है। लिफाफे पर इजरायली दूतावास के राजदूत का नाम भी है। फिलहाल इस लिफाफे को जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को सौंप दिया गया है। हालांकि इसके बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विस्फोट स्थल से कुछ बॉल-बेयरिंग भी मिले हैं। कहा जा रहा है कि इनका इस्तेमाल बम बनाने में किया गया था।

Israeli Embassy Blast

Recommended Video

    Delhi Israel Embassy Blast: क्या धमाके के पीछे Iran का हाथ, जांच में बड़ा खुलासा | वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा

    इजरायली दूतावास के बाहर हुए इस विस्फोट के बाद दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस विस्फोट को इजरायल आतंकी हमले के रूप में देख रहा है। वहीं मामले पर दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने कहा है कि लुटियंस इलाके में हुए धमाके में कुछ कारों के शीशें टूटे गए हैं। हालांकि शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि ये सब हड़कंप पैदा करने के लिए किया गया था।

    दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने लिया हालात का जायजा

    वहीं, दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव ने इजरायली दूतावास के पास हुए धमाके के बाद घटनास्थल का दौरा किया। इसके बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव ने बताया है कि इस मामले में अज्ञात शख्स के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच स्पेशल सेल द्वारा की जा रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

    किसी के हताहत होने की खबर नहीं

    दिल्ली पुलिस के मुताबिक विस्फोट में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। दिल्ली पुलिस ने कहा, ये आईईडी विस्फोट बहुत ही कम क्षमता वाला था। घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि बस पास में खड़ी तीन कार के शीशें टूटे गए हैं। इसके अलावा किसी संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ है।

    लुटियंस इलाके में एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित इजरायली दूतावास के बाहर ये ब्लास्ट उस वक्त हुआ जब सिर्फ डेढ़-दो किलोमीटर दूर गणतंत्र दिवस समारोहों के समापन पर होने वाला 'बीटिंग रीट्रीट' कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वैकेंया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+