दिल्ली: अब इन 3 सरकारी हॉस्पिटल में भी शुरू किए गए monkeypox के मरीजों के लिए आइसोलेशन रूम
देश में मंकीपॉक्स का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग में चिंता की लकीर खींच दी है। संक्रमण को रोकने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है।
नई दिल्ली, 03 अगस्त: देश में मंकीपॉक्स का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग में चिंता की लकीर खींच दी है। संक्रमण को रोकने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी इस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ गई है।

इन अस्पतालों में बने आइसोलेशन रूम
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, मंकीपॉक्स के मरीजों के दिल्ली के तीन बड़े सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए आइसोलेशन रूम बनाए गए हैं। दिल्ली के सफदरजंग, आरएमएल और लेडी हार्डिंग अस्पताल में आइसोलेशन रूम बनाए गए हैं। जिसमें मंकीपॉक्स के मरीजों का इलाज किया जाएगा।

दिल्ली में अब तक तीन मामले आए सामने
बता दें कि दिल्ली में मंकीपॉक्स का तीसरा मामला सामने आ चुका है। राजधानी में रह रहे एक और नाइजीरियाई युवक में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है। इससे पहले सोमवार को भी एक अन्य नाइजीरियाई युवक में मंकीपॉक्स का वायरस मिला था।

एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती
सोमवार को 35 वर्षीय जिस नाइजीरियाई नागरिक में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई थी उसकी हाल में कोई यात्रा नहीं की थी। सोमवार पॉजिटिव पाए गए नाइजीरियाई शख्स को दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शरीर पर रैशेज
अस्पताल के डॉक्टर सुरेश कुमार ने मरीज के बारे बताया कि उसे जांघों, चेहरे आदि अंगों पर रैशेज हैं। अभी उसे हल्का बुखार और त्वचा पर छाले हैं। उसे आइसोलेशन फैसिलिटी में रखा गया है जहां पर उसकी निगरानी की जा रही है।

दिल्ली के पहले मरीज की छुट्टी
इस बीच अच्छी खबर यह है कि दिल्ली में मंकीपॉक्स के पहले मरीज को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उसे लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां ठीक होने के बाद डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया। 25 दिनों बाद मरीज की तबीयत ठीक हुई।
यह भी पढ़ें- Monkeypox in india : मंकीपॉक्स से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें ? स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications