Islamic New Year: जानिए इस्लामी नए साल का महत्व और इतिहास, 11 अगस्त को है मुहर्रम
Islamic New Year: जानिए इस्लामी नए साल का महत्व और इतिहास, 11 अगस्त को है मुहर्रम
नई दिल्ली, 10 अगस्त: इस्लामिक न्यू ईयर यानी इस्लामी नए साल की शुरुआत हो चुकी है। इस्लाम धर्म में रमजान के बाद दूसरा सबसे पवित्र महीना माने जाने वाले मुहर्रम से इस्लामिक न्यू ईयर की शुरुआत होती है। इसे हिजरी नव वर्ष भी कहा जाता है। इस साल यह अगस्त के दूसरे हफ्ते यानी आज से शुरू होगा। खगोल विज्ञान केंद्र के मुताबिक 2021 में इस्लामिक नए साल का पहला दिन दुनिया के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार (10 अगस्त) को पड़ेगा। 9 अगस्त को भारत में इस्लामिक कैलेंडर के आखिरी महीने धुल कदाह का 29वां दिन था। 9 अगस्त को पूर्णिमा दिखाई देने पर भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों में मुहर्रम का महीना 10 अगस्त से शुरू हो जाएगा। लेकिन 9 अगस्त को चांद नहीं दिखा है इसलिए मुहर्रम 11 अगस्त से शुरू होगा।

Recommended Video
11 अगस्त को है मुहर्रम
चांद कमेटियों के मुताबिक 11 अगस्त को मुहर्रम की पहली तारीख होगी और 20 अगस्त को यौमे आशूर का मनाया जाएगा। सऊदी अरब साम्राज्य की चंद्रमा-दर्शन समिति के मुताबिक मुहर्रम का पहला दिन मंगलवार, 10 अगस्त 2021 को होगा। उम्मुल कुरा कैलेंडर (हिजरी कैलेंडर) के अनुसार 09 अगस्त मुहर्रम का पहला दिन है।
इस्लामिक कैलेंडर में 12 महीने और 354 या 355 दिन होते हैं
इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार मुहर्रम के पहले दिन से ही इस्लामिक नए साल की शुरुआत होती है। मुहर्रम साल का पहला महीना होता है, जो कि 11 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इस्लामिक कैलेंडर में 12 महीने और 354 या 355 दिन होते हैं। यह ग्रेगोरियन कैलेंडर से लगभग 11 दिन छोटा होता है। जबकि मुस्लिम चंद्र कैलेंडर मुहर्रम से शुरू होता है, यह ज़ुल अल-हिज्जा के साछ खत्म हो जाता है।
जानें इस्लामिक न्यू ईयर का इतिहास
इस्लामी कैलेंडर की शुरुआत 622 AD में हुई थी। इस्लामिक न्यू ईयर को दुनियाभर के मुसलमान 622 AD से मना रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि इस समय पैगंबर मोहम्मद धार्मिक उत्पीड़न से बचने के लिए मक्का छोड़कर मदीना चले गए थे। मदीना पहुंचने पर पहली बार मुस्लिम समुदाय की स्थापना की गई थी। इस प्रवास को अरबी भाषा में हिज्रा बोला जाता है। अंग्रेजी में इसे हेगिरा या हिजरा भी कहते हैं। इस साल पैगंबर मोहम्मद के प्रवास को 1443 साल हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications