भारत में मॉड्यूल स्थापित करने के लिए नक्सलियों से संपर्क कर रहा ISIS
नई दिल्ली। सीरिया और इराक को अपने कब्जे में ले चुके आतंकी संगठन आईएसआईएस की नजरें अब भारत पर हैं। आईएसआईएस अब भारत में सीरिया, ईराक और अफगानिस्तान की तर्ज पर पैन इंडिया मॉड्यूल तैयार करने की कोशिशों में लगा हुआ है।

एनआईए की एक चार्जशीट में पर अगर यकीन करें तो सीरिया में बैठा शफी अर्मार उर्फ युसूफ अल हिंदी पूरे देश में अलग-अलग मॉड्यूल को ऑपरेट कर रहा है।
आईएसआईएस ने अपने इस मकसद में सफलता हासिल करने के लिए शफी के जरिए नक्सलियों से संपर्क साधने में लगा हुआ था ताकि नक्सलियों की मॉड्स ऑपरेंडी को समझ कर उसका प्रयोग हो सके। शफी ने आईएसआईएस के पैन इंडिया मॉड्यूल के लिए नक्सलियों से हथियार भी खरीदने की योजना बनाई थी।
एनआईए की चार्जशीट में इस बात का भी खुलासा है कि शफी अर्मार भारत में भी खिलाफत के हिसाब से शूरा काउंसिल तैयार कर रहा था। इस शूरा में अमीर-ए-हिंद से लेकर अमीर-ए-अस्करी तक के अलग अलग जिम्मेदारी दे रहा था।
आईएसआईएस के भारतीय मॉड्यूल की हथियार, ट्रेनिंग और धमाकों से लेकर संगठन का पूरा ढांचा कैसा होगा इस पर नौ अहम मीटिंग हुईं। शफी अर्मार ने सीरिया जाकर लड़ने और हिंदुस्तान में ही धमाके करने वाले लोगों के लिए अलग-अलग तैयारी की थी।
हिंदुस्तान में जिस संगठन का ढांचा तैयार किया था, उसका नाम जुनुद खलीफा अल हिंद था। इस संगठन में उन तमाम लोगों को शामिल किया गया, जो भारत में ही आईएसआईएस के खलीफा अल बगदादी की खिलाफत के लिए आंतक फैलाना चाहते थे।
इस काम के लिए पैसे से लेकर हथियार और ट्रेनिंग तमाम कामों के लिए शफी अर्मार सीरिया से आदेश भेजता था। लेकिन इस मॉड्यूल की शूरा बनाने की कोशिश में आपसी मतभेद हो गए जिसके चलते शूरा काउंसिल बनते बनते रह गई।












Click it and Unblock the Notifications