कौन है ISIS का मोस्ट वांटेड आतंकी शाहनवाज उर्फ शैफी उज्जमा? पेशे से है इंजीनियर, स्पेशल सेल ने दिल्ली से पकड़ा
Delhi Terrorist Shahnawaz alias Shafi Uzzama arrests: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISIS के संदिग्ध आतंकी शाहनवाज उर्फ शैफी उज्जमा को गिरफ्तार कर लिया है। शाहनवाज उर्फ शैफी उज्जमा NIA का भी मोस्ट वांटेड आतंकी था। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है। आगे की जांच जारी है।
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने NIA के मोस्ट वांटेड आतंकी शाहनवाज उर्फ शैफी उज्जमा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आतंकी शाहनवाज पर NIA ने 3 लाख रुपये का इनाम रखा था। शाहनवाज पुणे आईएसआईएस केस में वॉन्टेड था।

शाहनवाज उर्फ शैफी उज्जमा पेशे से एक इंजीनियर हैं। शाहनवाज दिल्ली का रहने वाला है। वह पुणे पुलिस की हिरासत से भाग गया था और फिर दिल्ली आकर रहने लगा था।
बता दें कि पुणे में इसी साल आईएस के मॉड्यूल का खुलासा हुआ था। इस केस में पुणे पुलिस और एनआईए ने मिलकर काम किया था। इसी मामले में शाहनवाज की गिरफ्तारी हुई थी लेकिन वह हिरासत से भाग गया था। उसके बाद से उसकी लोकेशन लगातार दिल्ली में पाई जा रही थी।
उस वक्त एनआईए ने शाहनवाज समेत चार आतंकियों पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। दिल्ली पुलिस को स्पेशल सेल इनपुट मिला था कि शाहनवाज साउथ ईस्ट दिल्ली में छिपा है। जिसके बाद शाहनवाज को साउथ ईस्ट दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था।
शाहनवाज ने गिरफ्तारी के बाद तीन से चार लोगों को और गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक शाहनवाज दिल्ली में किसी बड़े हमले की साजिश की तैयारी कर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications