भारत के बड़े मंदिरों पर हमला करने की फिराक में ISIS
नई दिल्ली। अगर आप मंदिरों में जुटने वाली भीड़ का हिस्सा बनने जा रहे हैं तो जरा सावधान रहें। किसी भी संदिग्ध वस्तु को हाथ मत लगायें। उसमें बम हो सकता है। हम आपको इसलिये आगाह कर रहे हैं क्योंकि आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने बहुत जल्द भारत के बड़े मंदिरों को निशाना बनाने की योजना बनायी है।

इस बात का खुलासा खुद उस शख्स ने किया जो हाल ही में आईएसआईएस का हिस्सा था लेकिन अब एनआईए की गिरफ्त में है। हाल ही में एनआईए ने आशिक अहमद को गिरफ्तार किया था। उससे गहन पूछताछ की गई तो उसने कहा, "मैं जिससे प्यार करता था, उसने उसका दिल तोड़ दिया। मुझे जिंदगी में कुछ नहीं बचा तो मैंने आईएसआईएस ज्वाइन करने का फैसला किया। और आईएसआईएस की जॉब को लेकर मैं बहुत सीरियस था।"
पढ़ें- ISIS की डिक्शनरी में शाहरुख का मतलब रॉकेट
आशिक ने बताया, "मेरे काम से आलाकमान खुश थे, शायद इसीजिये मात्र 19 साल की उम्र में ही मुझे आईएसआईएस ने दो साल के अंदर ही प्रोमोशन दे दिया और अहम लोगों की श्रेणी में रख दिया।"
आशिक की इन बातों में सामने आयी मंदिरों पर खतरे की बात
- मुझे ऊपर से आदेश मिला कि देश के मुख्य मंदिरों की फोटो व वहां जाने वाले रूट की फाइल तैयार करके भेजें।
- मैंने सबसे पहली फोटो हुगली नदी के तट पर स्थित मंदिर की भेजी। उसके बाद रूट भी।
- मंदिर बहुत छोटा था तो आईएसआईएस ने मुझे संदेश भेजा "कुछ बड़ा करो"।
- मुझसे महत्वपूर्ण मंदिरों को चिन्हित करके उनकी सूची तैयार करने को कहा गया।
- मैं अपने आकाओं से श्योरशॉट और ट्रिलियन के जरिये बात करता था, ताकि कोई पकड़ न पाये।
तो क्या सुरक्षा बढ़ायी जाये?
कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसीजर की धारा 164 के तहत आशिक से पूछे गये सवालों से साफ है कि आईएसआईएस एक बड़ी योजना बना रहा है। आशिक एक छोटा सा प्यादा है, हो सकता है भारत के अंदर ही खतरनाक आतंकी छिपे बैठे हों, जो केवल अपने आका के ग्रीन सिग्नल का इंतजार कर रहे हों।












Click it and Unblock the Notifications