IS के निशाने पर PM मोदी, स्नाइपर राइफल से हत्या की रची गई साजिश:ATS

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमले की संभावना को एटीएम ने टाल दिया है। पीएम की जान को आतंकी संगठन आईएस से खतरा है। गुजरात एटीएस ने आतंकवादी संगठन आईएस के दो संदिग्ध आंतकवादियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। दोनों ही आतंकी पीएम मोदी पर हमले की साजिश रच रहे थे। पीएम पर स्नाइपर राइफल से हमले की तैयारी की जा रही थी। उनका इरादा एटीएस को मैसेंजिग एप के जरिए लगा।

 स्नाइपर राइफल से पीएम पर हमले की तैयारी

स्नाइपर राइफल से पीएम पर हमले की तैयारी

एटीएस ने अंकलेश्‍वर की अदालत में एक चार्जशीट फाइल की है, जिसमें एटीएस ने खुलासा किया है कि आईएस का संदिग्‍ध ऑपरेटिव उबैद मिर्जा पीएम नरेंद्र मोदी की हत्या की प्लानिंग कर रहा था। एटीएस के मुताबिक वो स्नाइपर राइफल से पीएम की हत्‍या करना चाहता था। उसने मैसेंजिंग ऐप के जरिए अपनी मर्जी जाहिर की थी। एटीएस ने मोबाइल फोन और पेन ड्राइव से उसके ये मैसेज हासिल कर लिए है।

पेशे से वकील संदिग्ध आतंकी

पेशे से वकील संदिग्ध आतंकी

पुलिस ने उबैद मिर्जा और उसके साथी कासिम स्तिमबेरवला को गिरफ्तार किया है। उबैद मिर्जा पेशे से वकील है। वहीं कासिम स्तिमबेरवला लैब टेक्निशियन है। एटीएस ने दोनों को 25 अक्‍टूबर 2017 को अंकलेश्‍वर से अरेस्‍ट किया था। एटीएस के मुताबिक कासिम ने गिरफ्तारी से 21 दिन पहले अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया था। वो जमैका भागने की तैयारी कर रहा था।

 पीएम पर हमले की तैयारी

पीएम पर हमले की तैयारी

एटीएस के मुताबिक 10 सितंबर 2016 को मिर्जा ने संदेश भेजा कि पिस्‍तौल खरीदना है। इसे रात 11 बजकर 28 मिनट पर उसे संदेश मिला कि ठीक है, मोदी को स्नाइपर राइफल से मारते हैं। एटीएस ने पेन ड्राइव और फोन से उसके ये संदेश हासिल किए। एटीएस इस मामले में अब गहन पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+