भारत के हैकर्स को $10,000 की जॉब का लालच दे रहा है आईएसआईएस

नई दिल्‍ली। अफगानिस्‍तान और बांग्‍लादेश तक आ पहुंचे आईएसआईएस की नजरें अब भारत पर हैं। भारत पर जड़े जमाने की कोशिशों में आईएसआईएस की ओर से कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। आईएसआईएस ने अब इसके लिए देश के हैकर्स की मदद की कोशिशें तेज कर दी हैं।

computer-hacking-isis-jobs-indian

मेल टुडे की एक खबर के मुताबिक आईएसआईएस ने हैकर्स को 10,000 डॉलर की नौकरी का लालच दिया है। हैकर्स की मदद से आईएसआईएस सरकार की वेबसाइट्स को हैककर उन पर मौजूद संवेदनशील डाटा को चोरी करने की कोशिशों में लगा हुआ है।

सिर्फ इतना ही नहीं हैकर्स को ट्विटर और फेसबुक के जरिए जानकारी चुराकर एक डाटाबेस तैयार करने के लिए कहा गया है। हर नौकरी के लिए उन्‍हें 10,000 डॉलर्स की पेशकश की गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक हैकर्स कम्‍यूनिटी के लिए यह सबसे आकर्षक प्रस्‍ताव है।

सरकार की वेबसाइट से डाटा की चोरी आईएसआईएस के लिए दूसरे देशों की इंटेलीजेंस चोरी करने के काम के तहत है। इस डाटा की वजह से वह भारत के खिलाफ अपनी रणनीति को और नया रंग दे सकते हैं।

आईएसआईएस समर्थक फेसबुक और ट्विटर के जरिए पहले से ही संगठन की विचारधारा को युवाओं के बीच लोकप्रिय कर उनका ब्रेनवॉश करने का काम कर रहे हैं।

विशेषज्ञ मान रहे हैं आईएसआईएस ने पहले ही भारत के करीब 30,000 हैकर्स के साथ इस काम के लिए संपर्क कर चुका है।

आईएसआईएस सोशल मीडिया पर मौजूद प्रोफाइल्‍स के जरिए भी भारत के खिलाफ लोगों को भड़का रहा है। इस काम में उसने पिछले कुछ माह में दोगुनी तेजी से तरक्‍की कर ली है।

यह नई खबर भारत के लिए काफी डराने और चौंकाने वाली है। यह जानकारी ऐसे समय आई है जब एजेंसियां भी मानने लगी हैं कि भारत में आईएसआईएस का नेटवर्क अंदाज से कई बड़ा हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+