भारत में सक्रिय है आईएसआईएस, गिरफ्तार रिक्रूटर अफशां जबीन का खुलासा

नई दिल्‍ली। हैदराबाद में गिरफ्तार हुई आतंकी संगठन अफशां जबीन ने एक डराने वाले सच के बारे में भारतीय एजेंसियों को जानकारी दी है। अफशां ने बताया है कि भारत में आईएसआईएस के सदस्‍य सक्रिय हैं और इनकी संख्‍या नौ है। यह लोग आफशां की मदद कर रहे थे और भारत में संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं।

isis-in-india

अफशां ने फेसबुक पर अपने ग्रुप इस्‍लाम वर्सेज क्रिश्चियनिटी, ए फ्रेंडली डिस्‍कशन से जुड़े छह एडमिनिस्‍ट्रेटर और 14 एक्टिव मेंबर्स के बारे में जानकारी दी है। अफशां की मानें तो यह सभी भारत के अलावा विदेश में भी हैं। अफशां ने पुलिस को जानकारी दी है कि ये सभी इस समय दिल्‍ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और कश्‍मीर में मौजूद हैं।

एक इंग्लिश न्‍यूज पेपर के मुताबिक अफशां ने उन भारतीयों के बारे में जानकारी दी है जो आईएसआईएस ज्‍वॉइन करना चाहते हैं। इंटेलीजेंस ब्‍यूरो अब ऐसे लोगों पर नजर बनाए हुए हैं।

अफशां के फेसबुक ग्रुप के मेंबर्स में मुंबई के दो लोग, दिल्‍ली के दो स्‍टूडेंट्स, बेंगलुरु और कश्‍मीर के दो-दो व्‍यक्ति शामिल हैं। अफशां के मुताबिक जो दो लोग मुंबई में हैं उन्‍हें अलकायदा के संगठन अल नुसरा फ्रंट से जुड़ा हुआ माना जात रहा है।

बेंगलुरु का व्‍यक्ति केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुका है। विदेश में मौजूद जिन लोगों के बारे में अफशां ने जानकारी दी है उनमें मोसुल इराक का हसन अब्दुल घानी अहम शख्स है।

एजेंसियों ने इसकी पहचान आईएसआईएस आतंकी के तौर पर की है। अफशां कें मुताबिक ग्रुप के सभी एडमिनिस्ट्रेटरआईएसआईएस के कट्टर समर्थक हैं।

अफशां के मुताबिक वर्ष 2013 में वह फेसबुक के जरिए ईसाइयों का इस्लाम में धर्मांतर कराने का काम किया करती थी। उसने निकी जोसफ नाम से एक फेसबुक पेज बनाया था, जिसके 50 हजार मेंबर्स बन गए थे। लेकिन रिपोर्ट के कारण, फेसबुक ने 2014 में इस ग्रुप को ब्लॉक कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+