आईएसआईएस ने पीएम मोदी को बताया दुश्मन नंबर वन, भारत में दी हमलों की धमकी
नई दिल्ली। इराक और सीरिया पर कब्जा कर चुके आतंकी संगठन आईएसआईएस ने अपने नए मैसेज में भारत पर हमलों की धमकी दी है। इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के हवाले से कहा है कि मंगलवार को आईएसआईएस ने अपनी ऑनलाइन मैगजीन ‘फ्यूचर इस्लामिक स्टेट बैटल्स' में आईएसआईएस ने भारत में हमलों की बात कही है।

हैरानी की बात है कि मैसेज में पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी का भी जिक्र है। आईएस ने पीएम मोदी को इस्लाम का दुश्मन बताया है। इस ऑनलाइन मैगजीन में आईएसआईएस ने इराक-सीरिया के अलावा दूसरे देशों में भी आतंक फैलाने का ऐलान किया है।
मैसेज के मुताबिक संगठन अब भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान समेत कई देशों में दाखिल होने की
तैयारी कर चुका है। आईएसआईएस ने अपने संदेश में पीएम नरेंद्र मोदी को हिंदूवादी नेता करार दिया है। आईएसआईएस के मुताबिक पीएम मोदी हथियार की पूजा करते हैं और मुस्लिमों के खिलाफ अपने लोगों को जंग के लिए तैयार कर रहे हैं।
यह भी जिक्र किया गया है कि हिंदूवादी संगठन हथियार जुटा रहे हैं। लोगों की भर्तियां कर रहे हैं, ताकि अपने नंबर वन दुश्मन-मुस्लिमों के खिलाफ जंग लड़ सकें। सिर्फ इतना ही नहीं आईएसआईएस ने पहली बार दादरी के बहाने भारत के हालातों का भी जिक्र किया है।
आईएसआईएस ने कहा कि हिंदुस्तान में हिंदुओं की मनमानी बढ़ रही है। बीफ खाने वाले मुस्लिमों की हत्या की जा रही है। इन संगठनों को फंड देने वाले चाहते हैं कि इस्लाम से नफरत करने वालों की तादाद बढ़े और जब उनके देश में जंग जैसे हालात बनें तो वे उनका इस्तेमाल कर सकें।












Click it and Unblock the Notifications