Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इंडियन ऑयल के लिये नहीं ISIS के लिये करता था रिक्रूटमेंट!

बेंगलुरु। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के मार्केटिंग मैनेजर मोहम्मद सिराजुद्दीन को एटीएस की टीम ने गिरफ्तार किया है। कारण- आतंकी संगठन आईएसआईएस से लिंक। सिराजुद्दीन की गिरफ्तारी एटीएस को उन लोगों तक पहुंचने में मदद कर सकती है, जो भारत में आतंकी संगठन के लिये रिक्रूटमेंट कर रहे हैं। शक यह भी है कि सिराज अपनी कंपनी के बजाये आईएसआईएस के लिये रिक्रूटमेंट करता था।

पढ़ें- सच हुई ISIS पर नास्त्रदमस की भविष्यवाणी, अब आगे क्या?

ISIS

सिराजुद्दीन के बारे में-

  • सिराजुद्दीन कर्नाटक के गुलबर्गा का रहने वाला है।
  • सिराज जयपुर में बतौर मार्केटिंग मैनेजर कार्यरत था।
  • नौकरी के साथ-साथ सोशल सर्किल बनाना इसका शौक है।
  • यह युवाओं को आईएसआईएस ज्वाइन करने के लिये प्रेरित करता था।
  • सिराज फेसबुक, व्हॉट्सऐप के जरिये लोगों के बीच आईएसआईएस के प्रति आकर्षण पैदा करता था।

इसी आरोप के चलते राजस्थान एटीएस ने सिराज को गिरफ्तार किया। इस वक्त सिराज से जयपुर में पूछताछ जारी है। सिराज के सभी ईमेल, फेसबुक अकाउंट, गूगल अकाउंट खंगाले जा रहे हैं। यह पता करने के लिये कि इसकी पहुंच कहां तक है।

राजस्थान एटीएस के एडिशनल डायरेक्टर आलोक त्रिपाठी ने वनइंडिया से खास बातचीत में बताया कि सिराज को उसके इंटरनेट रिकॉर्ड के आधार पर पकड़ा गया है। सिराज सोशल मीउिया के जरिये युवाओं को आतंकी संगठन ज्वाइन करने के लिये प्रेरित करता था। पुलिस को शक है कि सिराज आईएसआईएसके रिकूटमेंट सेल का अहम बंदा हो सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+