नागपुर से गिरफ्तार आईएसआई एजेंट सात दिन की एटीएस की रिमांड में

नागपुर। ब्रह्मोस मामले में पकिस्तान को खुफिया सूचनाएं देने के चलते नागपुर से पकड़े गए आईएसआई एजेंट निशांत अग्रवाल को गुरुवार को लखनऊ कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी निशांत को स्पेशल सीजेएम कस्टम हिमांशु दयाल श्रीवास्तव की कोर्ट ने यूपी एटीएस की सात दिन की रिमांड के लिए दी गई अर्जी पर मोहर लगा दी और निशांत अग्रवाल को सात दिन की रिमांड पर भेज दिया है।

ISI agent nishant aggarwal arrested from Nagpur sent to ATS remand of seven-day

आईएसआई एजेंट निशांत अग्रवाल को सात दिन के लिए रिमांड पर लेने के बाद अब यूपी एटीएस उसके बैंक खातों की जांच करेगी और पाकिस्तान से चलाए जा रहे फर्जी फेसबुक आईडी के बारे में भी जानकारी जुटाएगी।

बता दें कि यूपी एटीएस ने ब्रह्मोस यूनिट के साथ नागपुर से पाकिस्तानी एजेंट निशांत अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। जिसे गुरुवार को यूपी एटीएस ने लखनऊ की स्पेशल सीजेएम कस्टम हिमांशु दयाल श्रीवास्तव की कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने यूपी एटीएस की अर्जी पर आरोपी निशांत अग्रवाल को सात दिन की रिमांड पर भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, आईएसआई एजेंट निशांत अग्रवाल भारत से टेक्नीकल और खुफिया जानकारी जुटाता था और पाकिस्तान तक पहुंचाता था। जिसे यूपी एटीएस ने ब्रामोश यूनिट के साथ नागपुर से गिरफ्तार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+