बिहार: रक्सौल से ISI का एजेंट गिरफ्तार, खोल सकता है जाली नोटों का राज
मोतिहारी। एक ओर जहां देश की राजनीति का ध्यान जम्मू में आई तबाही में है वहीं इसका फायदा आतंकी संगठन अपने असामाजिक इरादे पूरे करने की फिराक में हैं। पड़ोसी देश नेपाल से लगे बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल शहर के पनटोका से एनआईए ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई एजेंट को धर दबोचा है।

बताया गया है कि यह शख्स जाली नोट का भी कारोबार कर चुका है। उसने अपना नाम शारदा शंकर कुशवाहा बताया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एजेंसी को यह सूचना मिली थी कि शारदा नेपाल से पनटोका के रास्ते रक्सौल की सीमा में प्रवेश करने वाला है।
पढ़ें- तो आज ना होते पीएम मोदी
स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर एजेंसी की एक टीम ने शारदा को पनटोका से गिरफतार किया है। शारदा मूल रूप से नेपाल के बारा जिले के चिउटाहां का रहने वाला है और वह दुबई और पाकिस्तान से जाली नोट लाकर भारत में अपने लोगों के बीच पहुंचाता था। उसके कई ठिकाने और सहयोगी पूर्वी चंपारण और बीरगंज में भी है।
एनआईए ने गिरफतार शारदा को रक्सौल के अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी महेश प्रसाद सिंह की अदालत में पेश किया जिसके बाद से कई ऐसे राज हैं जो सामने आए हैं। अदालत ने शारदा को पांच दिन की ट्रांजिट रिमांड पर एनआईए को सौंप दिया है। हालांकि सघन जांच के बीच उससे कई बातें उगलवाने की तैयारी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications