Ishrat Jahan fake encounter case: याचिकाकर्ता गोपीनाथ पिल्लई की सड़क दुर्घटना में मौत
नई दिल्लीः Ishrat Jahan fake encounter case मामले में याचिकाकर्ता गोपीनाथ पिल्लई की गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बता दें, याचिकाकर्ता साल 2004 में इशरत जहां मुठभेड़ में मारे गए पिल्लई, प्राणेश पिल्लई( जावेद शेख) के पिता थे। उनकी सेहत ठीक न होने के कारण अस्पताल में ले जाया गया था, स्वास्थ्य जांच करवाने के बाद वो वापस लौट रहे थे, इसी दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

कार दुर्घटना में याचिकाकर्ता की मौत
याचिकाकर्ता गोपीनाथ पिल्लई की मौत अलीपुर के राजमार्ग पर हुई कार दुर्घटनाग्रस्त में हुई। इसी दौरान उन्हें कई गंभीर चोटें आई थी। इशरत जहां मामले में गुजरात सरकार और पुलिस ने उनके के बेटे को एक आतंकवादी करार दिया था, इसके खिलाफ वो काफी सालों से कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे।

15 जून, 2004 को हुई थी मुठभेड
15 जून, 2004 को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने 19 साल की कॉलेज छात्रा इशरत जहां, उसके दोस्त जावेद शेख उर्फ प्रणेश, जीशान जोहर और अमजद राणा को कथित फर्जी मुठभेड़ में मार गिराया था। पुलिल ने इन लोगों के आतंकवादी संगठन के साथ होने का दावा किया था। मामल कोर्ट में पहुंचाऔर इसे फर्जी एनकाउंटर बताया गया।

19 वर्षीय थी इशरत जहां
कौन थी इशरत जहां इशरत जहां मुंबई के मुंब्रा इलाके की रहने वाली थी। कॉलेज में पढ़ रही 19 वर्षीय इशरत निम्न मध्यमवर्गीय परिवार से थी। 2002 में पिता की मृत्यु के बाद सात भाई-बहनों में दूसरे नंबर की इशरत घर में इकलौती कमाने वाली थी।












Click it and Unblock the Notifications