ईशा अंबानी की शादी के लिए उदयपुर में लगा सितारों का मेला, प्रियंका-निक समेत पहुंचे ये स्टार्स
बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी के प्री-वेडिंग कार्यक्रम उदयपुर में शुरू हो गए हैं। इसके लिए अंबानी और पीरामल परिवार पहले ही उदयपुर पहुंच अन्न सेवा शुरू कर चुका है। अब धीरे-धीरे कर मेहमानों ने भी पहुंचना शुरू कर दिया है।
Recommended Video

उदयपुर। बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी के प्री-वेडिंग कार्यक्रम उदयपुर में शुरू हो गए हैं। इसके लिए अंबानी और पीरामल परिवार पहले ही उदयपुर पहुंच अन्न सेवा शुरू कर चुका है। अब धीरे-धीरे कर मेहमानों ने भी पहुंचना शुरू कर दिया है। शनिवार को एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और पत्नी अंजलि तेंदुलकर, और महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी उदयपुर पहुंचे। इसके अलावा विद्या बालन और जॉन अब्राहम भी उदयपुर एयरपोर्ट पर नजर आए।

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा की शादी के लिए सितारों ने उदयपुर पहुंचना शुरू कर दिया है। शनिवार को नवविवाहित प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर, विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर, जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचाल उदयपुर पहुंचे। वहीं साक्षी धोनी बिना महेंद्र सिंह धोनी के पहुंची। साक्षी अपनी बेटी जीवा के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं।
ये भी पढ़ें: मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की सलाना कमाई सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश, जानिए खास बातें
ईशा की शादी के कार्यक्रम शुक्रवार को अन्न सेवा के साथ शुरू हुए। वहीं शनिवार से ईशा अंबानी के प्री-वेडिंग कार्यक्रम शुरू होंगे। इस कार्यक्रम में स्वेदश बाजार भी लगेगा, जिसमें देश के अलग-अलग क्षेत्रों से 108 पारंपरिक कला की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। ये प्रदर्शनी पारंपरिक कलाकारों का उत्साह बढ़ाने के लिए लगाई जाएगी। इसके अलावा ईशा अंबानी की मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम भी उदयपुर में ही होगा। इसके लिए उदयपुर में ओबरॉय उदय विला और सिटी पैलेस को सजाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: बेटी की शादी के लिए उदयपुर पहुंचा अंबानी परिवार, गरीबों को 3 वक्त का खाना खिलाकर हुआ शुभारंभ












Click it and Unblock the Notifications