मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की सलाना कमाई सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश, जानिए खास बातें
नई दिल्ली। देश के ही नहीं बल्कि एशिया के रईसों की लिस्ट में शामिल उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की सगाई 21 सितंबर को इटली के लेक कोमो में आनंद पीरामल से हो गई, इस भव्य सगाई का फंक्शन पूरे तीन दिन तक चला, जिसमें बॉलीवुड, हॉलीवुड, बिजनेसमैन और पॉलिटिकल इंडस्ट्री की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। इस सगाई में ईशा किसी शहजादी की तरह नजर आईं, अगर सब कुछ तय कार्यक्रम के हिसाब से रहा तो साल के अंत में ईशा और आनंद सात जन्मों के बंधन में बंध जाएंगे।

'सबसे छोटी अरबपति' ईशा अंबानी
ईशा अंबानी की पहचान केवल ये नहीं है कि वो मुकेश अंबानी की बेटी हैं बल्कि ईशा का खुद एक अस्तित्व है, जिसके कारण उन्हें फोर्ब्स की सबसे छोटी अरबपति बिजनेस वुमन की लिस्ट में दूसरे नंबर पर शामिल किया गया था, यही नहीं ईशा को फोर्ब्स ने 2018 में दुनिया की यंगेस्ट उत्तराधिकारियों की लिस्ट में नंबर दो की जगह दी थी।

ईशा की सलाना कमाई 4710 करोड़
साल 1991 में जन्मीं ईशा की सलाना कमाई 4710 करोड़ है, मात्र 16 साल की उम्र में रिलायंस इंडस्ट्रीज में 80 मिलियन शेयर की मालकिन बनी ईशा को बेहद ही जिंदादिल और हंसमुख कहा जाता है।

आकाश अंबानी की जुड़वा बहन हैं ईशा
वो आकाश अंबानी की जुड़वा बहन हैं और कंपनी में टेलीकॉम और रिटेल कंपनियों की डायरेक्टर हैं। येल यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी और एशियन स्टडीज में ग्रेजुएशन करने वाली ईशा को स्मार्ट बिजनेस वूमन का तमगा मिला है।

दिसंबर में होगी ईशा-आनंद की शादी
मालूम हो कि ईशा की सगाई और आनंद पीरामल का रिश्ता घरवालों की मंजूरी के बाद ही तय किया गया है। आनंद पीरामल बहुत धनी और ताकतवर खानदान से ताल्लुक रखते हैं। वो कॉरपोरेट जगत के दिग्गज अजय पीरामल और स्वाति पीरामल के बेटे हैं। आनंद पीरामल अपने पिता अजय पीरामल की कंपनी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications