VIDEO: सामने आया ईशा अंबानी की शाही शादी का कार्ड, देखें पहली झलक
मुंबई। देश में इस साल के अंत में कई मशहूर हस्तियों की शादी होने जा रही है। इसमें सबसे अधिक लोगों की निगाहें रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड प्रमुख मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी पर है। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शाही शादी 12 दिसंबर को होने जा रही है। ईशा और आनंद पीरामल की शादी के कार्ड की पहली झलक सामने आ गई है। कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अंबानी खानदान के रॉयल कार्ड के अंदर की झलक का वीडियो इंस्टाग्राम पर किसी ने पोस्ट किया है। यह दो हिस्सों में बटा हुआ है। पहले बॉक्स में (ia) ईशा और आनंद के नाम के इनिशियल्स हैं। जबकि दूसरे बॉक्स में मां सरस्वती की तस्वीर साफ देखी जा सकती है।बाहरी डिब्बे पर बाहर ओर की सजावट गुलाबी और सुनहरे रंग से की गई है।
इसी थीम को फॉलो करते हुए इस छोटे डब्बे के अंदर कई छोटे-छोटे और बॉक्स भी है। यह बॉक्स बाहर और अंदर दोनों तरफ से सुनहरे रंग के हैं। इन बॉक्स को बाहर अलग अलग तरह से सजाया गया है। इस बॉक्स के अंदर मां गायत्री की फोटो है। जो एक स्टैंड पर लगी हुई है। इस वीडियो में बाकी बॉक्स में क्या है यह तो नहीं दिखाया गया है।
बता दें ईशा की शादी की सारी रस्में मुंबई स्थित अंबानी परिवार के घर एंटिलिया में होगीं। बेटी की शादी से का पहला कार्ड अंबानी परिवार सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश को देने गए थे।












Click it and Unblock the Notifications