Deep Veer Ki Shaadi: रणवीर की हथेली पर दिखा दीपिका का नाम, तस्वीरें हुईं वायरल
Recommended Video

मुंबई। दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह रविवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे, दोनों को देखने के लिए एयरपोर्ट पर भारी भीड़ जमा थी क्योंकि दोनों ने अपनी शादी को लोगों और मीडिया दोनों से बहुत दूर रखा हुआ था, एयरपोर्ट से जैसे ही दीपिका-रणवीर बाहर आए उनके लुक की चर्चा शुरू हो गई, दोनों लगभग एक जैसे ही कपड़ों में थे, दोनों ने ही चूड़ीदार पहना था, दीपिका की चुन्नी बनारसी थी तो रणवीर सिंह की कोटी पर भी नक्काशी वाला काम था, दोनों 'मेड फॉर इच अदर' टाइप कपल लग रहे थे लेकिन इसी बीच कुछ ऐसी चीज भी कैमरे में कैद हुई जिसने दोनों ही सितारों की मोहब्बत की गहराई को बयां कर दिया।
रणवीर की हथेली पर दिखा दीपिका का नाम....
दरअसल एयरपोर्ट के बाहर आते वक्त रणवीर ने एक हाथ से तो दीपिका का हाथ पकड़ा हुआ था और दूसरे हाथ से वो लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे थे कि तभी कैमरे में उनकी हथेली कैद हुई जिसमें दीपिका के नाम की मेंहदी लगी थी और दीया जल रहा था, यानी कि केवल दीपिका के ही हाथ में रणवीर के प्यार का रंग नहीं चढ़ा था बल्कि रणवीर सिंह के भी हाथ में दीपिका के प्रेम की मेंहदी लगी थी।

लोग हुए रणवीर सिंह के मुरीद
रणवीर के इस अंदाज को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं और अच्छे-अच्छे कमेंट कर रहे हैं। दोनों को लोगों ने झोली भर-भरकर दुआएं दी हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड की 'मस्तानी' यानी की दीपिका पादुकोण अभिनेता रणवीर सिंह के साथ 14-15 नवंबर को सात जन्मों के बंधन में बंध गईं।

शाही शादियों में से एक है दीप-वीर की शादी
इटली में हुई दोनों की शादी इस साल की शाही शादियों में से एक हैं, पिछले 6 सालों से एक-दूसरे के साथ प्रेम के बंधन में बंधे दीपिका-रणवीर अब अधिकारिक रूप से पति-पत्नी बन गए हैं।

28 नवंबर को होगा रिसेप्शन
मालूम हो कि दीपवीर 14 और 15 नवंबर को पहले कोंकणी और बाद में सिंधी रीती रिवाज के अनुसार शादी के बंधन में बंध गए। दीपवीर अब 21 नवंबर को बेंगलुरु और 28 नवंबर को मुंबई में अपनी शादी का रिसेप्शन आयोजित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications