क्‍या सुशांत सिंह राजपूत के पिता ट्विटर पर कर रहे हैं CBI जांच की मांग? संदेह के घेरे में सोशल अकाउंट

पटना। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस हर एंगल से बेहद ही बारीकी से जांच कर रही है। सुशांत सिंह राजपूत की आत्‍महत्‍या मामले की सीबीआई जांच की मांग फैंस तो कर ही रहे हैं। गुरुवार को सोशल मीडिया पर भी उनके फैंस ने कैंपेन चलाया। अब एक चौंकाने वाली ट्वीट सामने आया है। ये ट्वीट सुशांत के पिता केके सिंह के नाम से बनाए गए ट्विटर अकाउंट से किए गए हैं। चारों ट्वीट एक और दो जुलाई को ही किए गए हैं। हालांकि यह साफ नहीं है कि, ट्विटर अकाउंट सच में सुशांत के पिता का है या फिर किसी और ने ये ट्वीट किए हैं।

'मेरे बेटे सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की गयी है'

'मेरे बेटे सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की गयी है'

केके सिंह के नाम के इस ट्विटर अकाउंट से लिखा गया कि, मेरा बेटा सुशांत सिंह राजपूत बहुत बहादुर था। मुझे मालूम है वो कभी आत्महत्या नहीं कर सकता। उसकी हत्या करके आत्महत्या साबित करने की कोशिश की जा रही है। मैं निवेदन करता हूँ कि पूरे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। इसके कुछ देर बात एक और ट्वीट किया गया जिसमें लिखा गया कि, मेरे बेटे सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की गयी है।

Recommended Video

    Sushant Singh Rajput Suicide Case में Sanjay Leela Bhansali से Police करेगी पूछताछ | वनइंडिया हिंदी
    'सुशांत ने पिछले एक माह में 50 सिम कार्ड बदले'

    'सुशांत ने पिछले एक माह में 50 सिम कार्ड बदले'

    वहीं इसी अकाउंट से 1 जुलाई को ट्विट किया गया कि, एक रिपोर्ट ये आ रही है कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या या आत्महत्या से पहले इसे फ़ोन पे धमकियां मिल रही थी। सुशांत ने पिछले एक माह में 50 सिम कार्ड बदले। हर बार नए नंबर पर धमकी आती थी, सीबीआई जांच ही एक विकल्प हैं सीबीआई जांच होनी चाहिए। कितने लोग चाहते हैं की सुशांत सिंह की हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए। रीट्विट करकै अपना समर्थन दें।

    ट्विटर अकाउंट संदिग्ध है

    ट्विटर अकाउंट संदिग्ध है

    इसी अकाउंट से बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म को लेकर भी ट्वीट किया गया। जिसमें लिखा गया कि, बॉलीवुड की सबसे घटिया सोच टेलेन्ट नही वंशज आगे बढे। इस ट्विटर अकाउंट के बायो में लिखा है कि, यह केके सिंह का अधिकारिक ट्विटर अकाउंट है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता। सुशांत सिंह के फैंस उनके पिता के किए ट्वीट को रीट्वीट कर अपना समर्थन दे रहे हैं। हालांकि इस ट्विटर अकाउंट की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। जबतक कि सुशांत के पिता खुद इसकी पुष्टि नहीं कर देते हैं।

    'खान गैंग के बहिष्कार की मुहिम भी जोर पकडनी चाहिये'

    'खान गैंग के बहिष्कार की मुहिम भी जोर पकडनी चाहिये'

    वहीं आज भी इस ट्विटर अकाउंट के एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। जिसमें एक ट्वीट में यह कहा गया है कि, चाइना उत्पादों के बहिष्कार के साथ ही.... खान गैंग के बहिष्कार की मुहिम भी जोर पकडनी चाहिये!! हां/नहीं?? एक दिन पहले ही सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने बॉलीवुड एक्‍टर शेखर सुमन से नाराजगी जताई थी कि उन्‍होंने सुशांत के मामले में बिता बात किए प्रेसवार्ता की और इस मसले को राजनीतिक रूप दिया।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+