आमिर खान के लिए सूरजेवाला ने साधा पार्रिकर पर निशाना
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने असहिष्णुता मुद्दे को फिर से उठाकर अभिनेता आमिर खान पर निशाना क्या साधा, कांग्रेस को फिर से मौका मिल गया भाजपा पर वार करने का।
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट के जरिये पार्रिकर पर हमला बोला है। पार्रिकर ने टवीटर पर लिखा है कि 'क्या मनोहर पर्रिकर का काम भारत की पाकिस्तान जैसे हमला करने वालों की रक्षा करना है या अपने एक्टर आमिर खान जैसे अपने देश के नागरिक को धमकी देना है?'
आपको बता दें कि रक्षा मंत्री ने मराठी पत्रकार-लेखकर नितिन गोखले की पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में बिना आमिर खान का नाम लिए कहा था कि एक एक्टर ने कहा है कि उनकी पत्नी को इस देश में डर लगता है इसलिए वो अपने बच्चों के लिए यह देश छोड़ना चाहती हैं।
पार्रिकर ने साधा था आमिर खान पर निशाना
ये कितनी शर्मनाक बात है, यदि मैं गरीब हूं और मेरा घर छोटा है तो मैं तब भी अपने घर से प्यार करूंगा और हमेशा उसे बंगला बनाने का सपना देखूंगा ना कि घर छोड़कर चला जाऊंगा। जिसके बाद अब सुरजेवाला ने ट्वीट करके इस मुद्दे को तूल दे दिया है।













Click it and Unblock the Notifications