दिल्ली में होगा किरण-केजरीवाल मुकाबला ?

kiran vedi
नई दिल्ली। दिल्ली में लोकसभा चुनानों के बाद बीजेपी विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। राजनैतिक हलचल के बीच एक खबर है कि उसने आम आदमी पार्टी को टक्कर देने के लिए मुख्यमंत्री पद का नया उम्मीदवार भी तलाश्‍ा लिया है।

यह नया उम्मीदवार कोई और नहीं, बल्कि कभी अरविंद केजरीवाल की सहयोगी रही किरण बेदी हैं। किरण बेदी और अरविंद केजरीवाल दोनों ही अन्ना आंदोलन के बाद चर्चा में आए। लेकिन बाद में अलग हो गए। समय-समय पर किरण ने केजरीवाल के कदमों की न‍िंदा की व फिर उनसे दूर‍ियां बना लीं।

यह भी पढ़ें - केजरीवाल ने कसी कमर

आज किरण और अरव‍िंद का मकसद भले ही एक हो, पर रास्ते पूरी तरह अलग हो चुके हैं।ऐसे में भाजपा से 'आम आदमी' को टक्कर देने की खबरें सियासी माहौल को गर्म कर रही हैं।

ख्‍ाबर है कि अब बीजेपी इस अलगाव का फायदा उठाते हुए किरण बेदी को सीएम उम्मीदवार बनाने दांव खेलने जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि किरण बेदी भी इस बात पर मान सकती हैं। फिलहाल अब तक इस खबर पर मुहर नहीं लग पाई है, पर भीतरखाने पार्टी में किरण के नाम पर सुगबुगाहट जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+