केजरीवाल कोई हिरोइन थोड़े ही हैं जो जबरदस्ती गले लगाऊं: लालू यादव
रेवाड़ी। अपने चुटिले अंदाज में लोगों पर तीखा कमेंट करने वाले राजद प्रमुख लालू यादव एक बार फिर से अपने एक बयान के कारण चर्चा में हैं। लालू यादव रेवाड़ी के लॉ कालेज के डिग्री वितरण समारोह में पहुंचे थे जहां उनसे मीडियावालों ने अरविंद केजरीवाल को गले लगाने पर सवाल पूछ लिया।
जिस पर लालू ने कहा कि अरे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कोई मुंबई की लोकप्रिय हिरोइन थोड़े ही हैं, जिन्हें हम जबरदस्ती गले लगा लें। आपको बता दें कि नीतीश कुमार के सीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह में अरविंद केजरीवाल को गले लगा लिया था जिसके बाद लालू की तो नहीं बल्कि अरविंद केजरीवाल की काफी आलोचना हुई थी और ट्विटर पर उनका काफी मजाक उड़ा था।
जिस पर केजरीवाल ने कहा था कि लालू ने उन्हें जबरदस्ती गले लगाया था और कोई जबरदस्ती ऐसा करे तो क्या कर सकते हैं जिस पर लालू ने अब ये प्रतिक्रिया दी है।













Click it and Unblock the Notifications