क्या कैटरीना कैफ और विक्की कौशल करने वाले हैं शादी? सलमान खान के करीबी ने कही ये बड़ी बात

क्या कैटरीना कैफ और विक्की कौशल करने वाले हैं शादी? सलमान खान के करीबी ने कही ये बड़ी बात

मुंबई, 17 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल के अफेयर की चर्चा काफी दिनों से हो रही है। दोनों की डेटिंग की खबरें कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है। कैटरीना और विक्की कौशल दोनों को एक साथ कई बार मुंबई में स्पॉट किया गया है। हालांकि अभी तक कैटरीना और विक्की कौशल ने इस बात को लेकर कोई भी पुष्टी नहीं की है। लेकिन दोनों एक-दूसरे के घर के बाहर अक्सर देखे गए हैं। कैटरीना कैफ 38 साल की हो गई हैं...एक्ट्रेस के फैन्स अक्सर सोशल मीडिया पर कैट की शादी को लेकर सवाल करते हैं। अब सोशल मीडिया पर इस बात की अफवाह है कि कैटरीना और विक्की कौशल जल्द ही शादी करने वाले हैं। सलमान खान के एक करीबी ने अपने पोस्ट में इस ओर इशारा किया है।

Recommended Video

    Salman Khan ने Bollywood Actress Katrina Kaif को अनोखे अंदाज में दी Birthday की बधाई |वनइंडिया हिंदी
    सलमान के फैशन डिजाइनर बोले- उम्मीद है कैटरीना जल्द दुल्हन बनेंगी

    सलमान के फैशन डिजाइनर बोले- उम्मीद है कैटरीना जल्द दुल्हन बनेंगी

    अभिनेता सलमान खान के करीबी दोस्त और उनके फैशन डिजाइनर स्टाइलिस्ट एशले रेबेलो ने हाल ही में कैटरीना को जन्मदिन की बधाई देने के लिए व्हाइट रंग के ब्राइडल गाऊन में एक्ट्रेस की तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर को शेयर कर एशले रेबेलो ने लिखा, हैप्पी बर्थडे कैटरीना कैफ। उम्मीद है जल्द ही हम भविष्य में इसे सच होते देखेंगे।

    अब सोशल मीडिया पर लोग इस बात के कयास लगा रहे हैं कि निकट भविष्य में कैटरीना कैफ की शादी जल्दी होने वाली है। हालांकि सलमान खान के करीबी ने किसी का नाम नहीं लिखा है।

    विक्की ने कहा था- मैं पर्सनल लाइफ को लेकर मीडिया में बात नहीं करता

    विक्की ने कहा था- मैं पर्सनल लाइफ को लेकर मीडिया में बात नहीं करता

    सोशल मीडिया पर कैटरीना के फैंस स्वाभाविक है कि उन्हे जल्द से जल्द शादी करते हुए देखना चाहते हैं। हालांकि कटैरीना कैफ हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ और डेटिंग की खबरों पर चुप ही रही हैं। वहीं एक इंटरव्यू में विक्की कौशल ने कहा था, मैं अपनी पर्सनल लाइफ मीडिया में डिस्कस नहीं कर सकता है। मेरी प्राइवेट लाइफ एक ऐसी चीज है, जिसको लेकर मैं मीडिया में चर्चा नहीं करना चाहता हूं और न ही उस पर इंटरव्यू देने में मेरी कोई दिलचस्पी है।

    विक्की-कैटरीना की केमिस्ट्री ने लोगों को किया है हैरान

    विक्की-कैटरीना की केमिस्ट्री ने लोगों को किया है हैरान

    असल में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ जब से अनुपमा चोपड़ा के शो में एक साथ आए हैं, तब से लोग हैरान हैं कि दोनों के बीच कितनी अच्छी केमिस्ट्री है। दोनों की केमिस्ट्री देखकर ऐसा लगता है कि दोनों काफी अच्छे से एक-दूसरे को जानते हैं। कुछ अवॉर्ड शो में भी कैटरीना और विक्की कौशल की केमिस्ट्री लोगों को देखने मिली है।

    इस एक्टर ने कहा था-विक्की और कैटरीना साथ हैं

    इस एक्टर ने कहा था-विक्की और कैटरीना साथ हैं

    कुछ हफ्ते पहले अभिनेता हर्षवर्धन कपूर ने जूम पर दिए अपने इंटरव्यू में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के रिश्ते की पुष्टि की थी। एक्टर हर्षवर्धन कपूर ने कहा था, "विक्की और कैटरीना साथ हैं। यह सच है। क्या मुझे यह कहने के बाद परेशानी होगी, मुझे ये तो नहीं मालूम लेकिन ये सच है कि दोनों साथ हैं।"

    वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ सूर्यवंशी, फोन बूथ और साउथ स्टार विजय देवरकोंडा के साथ एक अनटाइटल्ड वेंचर में दिखाई देंगी।सलमान खान के साथ टाइगर 3 में भी कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं।

     6 सालों तक रणबीर कपूर के साथ कैटरीना का था रिश्ता

    6 सालों तक रणबीर कपूर के साथ कैटरीना का था रिश्ता

    कैटरीना कैफ पहले रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं। रणबीर और कैटरीना ने एक-दूसरे को 6 सालों तक डेट किया था। दोनों ने 6 साल बाद ब्रेकअप कर लिया है। इसके बाद कैटरीना लंबे समय तक सिंगल रहीं। ऐसा लगता है कि कैटरीना अब किसी भी रिश्ते में जल्दबाजी नहीं करना चाहती हैं। 2019 में विक्की कौशल ने भी हरलीन सेठी से ब्रेकअप कर लिया था। हालांकि विक्की और हरलीन के ब्रेकअप की चर्चा सोशल मीडिया पर काफी हुई। फिलहाल रणबीर कपूर आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। दोनों एक साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+