कपिल शर्मा ने हाथ पर लिख रखा है EX गर्लफ्रेंड प्रीत‍ि का नाम-अली असगर का बड़ा खुलासा

मुंबई। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं, जहां उनका नया शो फ्लॉप होने के बाद बंद हो गया है, वहीं उनके बारे में लगातार निगेटिव खबरें आ रही हैं, लोग कह रहे हैं कि कपिल इस वक्त काफी बीमार हैं, उन्हें शराब की लत लग गई है, वो डिप्रेशन में हैं, उन्हें आर्थिक कष्ट से गुजरना पड़ रहा है वगैरह-वगैरह, तो वहीं अब उनके बारे में बड़ा खुलासा किया है उनके पुराने साथी और दोस्त अली असगर ने।

अली असगर का बड़ा खुलासा

अली असगर का बड़ा खुलासा

अली असगर ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा है कि इन दिनों कपिल शर्मा बच्चों की तरह व्यवहार करने लगे हैं। मैं जब उनके घर पर उनका हाल जानने के लिए गया तो मैंने देखा कि उन्होंने अपने हाथ में अपनी एक्स प्रेमिका प्रीत‍ि सिमोस का नाम लिखवा रखा है। कपिल को देखकर मुझे लगा कि वो मुझसे बहुत कुछ कहना चाहते हैं लेकिन तबियत ठीक ना होने के वजह से वो अपनी बात कह नहीं पाए।

प्रीति सिमोस को मिस कर रहे हैं कपिल शर्मा?

प्रीति सिमोस को मिस कर रहे हैं कपिल शर्मा?

गौरतलब है कि प्रीति सिमोस 'कॉमेडी नाइट विद कप‍िल शो' की क्रिएटिव हेड थी, कपिल और प्रीति एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, ऐसी खबरें थी कि दोनों जल्द ही बड़ा ऐलान करेंगे लेकिन इस रिश्ते का अंत उस वक्त हो गया जब कपिल ने सोशल मीडिया पर अपने और प्रीति को लेकर नहीं बल्कि अपनी पूर्व प्रेमिका और लंबे वक्त की साथी गिन्नी चतरथ को लेकर शादी का ऐलान कर दिया। बस इसी के बाद कपिल की लाइफ में मुश्किलों का दौर शुरू हुआ, जो कि अभी तक खत्म नहीं हुआ है।

प्रीति सिमोस हैं कपिल के डिप्रेशन की वजह?

प्रीति सिमोस हैं कपिल के डिप्रेशन की वजह?

वैसे कपिल के अजीज दोस्त और उनकी फ्लॉप फिल्म 'फिरंगी' के डायरेक्टर राजीव ढींगरा ने कहा था कि कपिल को जितना बुरा कहा जा रहा है, वो उतना बुरा है नहीं। उसकी एक्स गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोस की वजह से वो इस वक्त डिप्रेशन में हैं। प्रीति ने ही उसे बर्बाद करने की कसम खाई है और वो इसमें काफी हद तक कामयाब होते भी दिख रही है।

कहां हैं प्रीति और गिन्नी?

कहां हैं प्रीति और गिन्नी?

वैसे इस पूरे प्रकरण पर अभी तक प्रीति या गिन्नी, दोनों में से किसी का भी कोई बयान सामने नहीं आया है, हालांकि कपिल के करीबियों का कहना है कि कपिल की हालत काफी खराब है और वो दवा के हाईडोज पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+