Eid Milad Holidays: क्या ईद-ए-मिलाद पर होती है सरकारी छुट्टी? सितंबर में कब-कब बंद हैं स्कूल और बैंक?
Eid Milad Government Holiday: सितंबर का महीना त्योहारों और सांस्कृतिक आयोजनों से भरा होता है। इस दौरान कई लोग यात्रा, धार्मिक अनुष्ठान और पारिवारिक कार्यक्रमों की योजना बनाते हैं। ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि किस दिन बैंक बंद रहेंगे, ताकि लेन-देन या जरूरी काम में दिक़्क़त न हो। साथ ही साथ स्कूल की छुट्टियों की जानकारी हम आपके लिए लेकर आए हैं।
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की गाइडलाइन के अनुसार, सितंबर 2025 में बैंकों की कुल 15 छुट्टियां रहेंगी। इनमें रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। बाक़ी छुट्टियां राज्यों के अलग-अलग त्योहारों और सरकारी नोटिफिकेशन के आधार पर तय होती हैं।

क्या ईद-ए-मिलाद भारत में सरकारी छुट्टी है?
ईद-ए-मिलाद, जिसे मिलाद-उन-नबी भी कहा जाता है, पैग़ंबर मोहम्मद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाई जाती है। भारत सरकार इसे राष्ट्रीय स्तर पर ग़ज़ेटेड हॉलिडे (Gazetted Holiday) घोषित करती है। इसका मतलब है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के दफ़्तर, बैंक और ज़्यादातर सरकारी संस्थान इस दिन बंद रहते हैं। हालांकि, छुट्टी की तारीख राज्य के अनुसार बदल सकती है, क्योंकि चांद देखने के आधार पर त्योहार की तिथि अलग-अलग हो सकती है।
ये भी पढ़ें: School Holidays September 2025: सितंबर में त्योहारों की धूम, कब-कब बंद रहेंगे स्कूल? जानें अपने राज्य का हाल!
क्या ईद-ए-मिलाद पर स्कूल बंद हैं?
ज़्यादातर राज्यों में ईद-ए-मिलाद पर स्कूल और कॉलेजों में भी छुट्टी रहती है। सरकारी स्कूलों में यह छुट्टी ग़ज़ेटेड हॉलिडे लिस्ट के अनुसार होती है। प्राइवेट स्कूल भी अधिकतर छुट्टी घोषित कर देते हैं, लेकिन कुछ जगहों पर स्कूल प्रबंधन स्थानीय निर्णय के आधार पर बदलाव कर सकता है।
4 और 5 सितंबर को कहां रहेंगे बंद हैं बैंक?
- 4 सितंबर (गुरुवार): कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में पहला ओणम होने पर बैंक बंद रहेंगे।
- 5 सितंबर (शुक्रवार): अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई, लखनऊ, श्रीनगर समेत कई शहरों में ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबी और थिरुवोणम की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
सितंबर के पहले हफ्ते की छुट्टियां
- 3 सितंबर (बुधवार): रांची - कर्मा पूजा
- 4 सितंबर (गुरुवार): कोच्चि, तिरुवनंतपुरम - पहला ओणम
- 5 सितंबर (शुक्रवार): कई शहर - ईद-ए-मिलाद/थिरुवोणम
- 6 सितंबर (शनिवार): गंगटोक, रायपुर, श्रीनगर - ईद-ए-मिलाद/इन्द्र जात्रा
- 7 सितंबर (रविवार): सभी जगह - रविवार
- सितंबर 2025 के पूरे महीने की बैंक छुट्टियां
- 3 सितंबर (बुधवार): कर्मा पूजा - रांची
- 4 सितंबर (गुरुवार): पहला ओणम - तिरुवनंतपुरम, कोच्चि
- 5 सितंबर (शुक्रवार): ईद-ए-मिलाद - अधिकांश शहर (कुछ को छोड़कर)
- 6 सितंबर (शनिवार): ईद-ए-मिलाद/इन्द्र जात्रा - गंगटोक, रायपुर
- 7 सितंबर (रविवार): सभी जगह
- 12 सितंबर (शुक्रवार): ईद-ए-मिलाद के बाद का शुक्रवार - जम्मू, श्रीनगर
- 13 सितंबर (शनिवार): दूसरा शनिवार - सभी जगह
- 14 सितंबर (रविवार): सभी जगह
- 21 सितंबर (रविवार): सभी जगह
- 22 सितंबर (सोमवार): नवरात्र स्थापना - जयपुर
- 23 सितंबर (मंगलवार): महाराजा हरि सिंह जयंती - जम्मू, श्रीनगर
- 27 सितंबर (शनिवार): चौथा शनिवार - सभी जगह
- 28 सितंबर (रविवार): सभी जगह
- 29 सितंबर (सोमवार): महा सप्तमी/दुर्गा पूजा - अगरतला, गुवाहाटी, कोलकाता
- 30 सितंबर (मंगलवार): महाअष्टमी/दुर्गा अष्टमी - अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, इम्फाल, जयपुर, कोलकाता, पटना, रांची
ये भी पढ़ें: Bank Holidays September 2025: सितंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें राज्यवार पूरी लिस्ट!
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है?












Click it and Unblock the Notifications