सुनंदा पुष्कर की मौत- तो पुलिस नहीं चाहती गिरफ्त में आए गुनहगार
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) यूपीए सरकार में हाई प्रोफाइल मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के दोषियों को पकड़ने में लगता है कि दिल्ली पुलिस संजीदा नहीं है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर बी.एस.बस्सी ने साफ किया कि भारत ने पाकिस्तान से पूछताछ करने के संबध में पाकिस्तान हाई कमीशन से संपर्क नहीं किया। हालांकि वे पहले कह रहे थे कि मेहर तरार से पूछताछ होगी।

अंतरंग संबंध
मेहर तरार और शशि के बीच अंतरंग संबंध थे। इसके चलते सुनंदा के अपने पति से संबंध कटु रहने लगे थे। कहने वाले कहते हैं कि शशि और तरार का शादी करने का इरादा था। दोनों के अफेयर से सुनंदा बहुत नाराज थी। उसे समझ नहीं आ रहा था कि जिस थरूर ने उससे कुछ साल पहले शादी की वह अब उससे तलाक क्यों लेना चाहता है।
रहता था पंगा
थरूर और तरार के कथित अफेयर के चलते थरूर का सुनंदा से बहुत पंगा रहता था। दोनों के संबंध लगातार खराब होते जा रहे थे। बता दें कि सुनंदा पुष्कर मर्डर केस में मेहर तरार का नाम भी लिया जा रहा था। वह पाकिस्तानी है। पेशे से पत्रकार है। तरार का पहले भी विवाह हो चुका है। हां, अब वह सिंगल है। उसके एक 13 साल का बेटा भी है। तरार बहुत खूबसूरत महिला है।












Click it and Unblock the Notifications