कांग्रेस अब 3 सिलेंडरों से राहुल को बनाएंगी पीएम

rahul gandhi
नयी दिल्ली। केन्द्र सरकार ने देश में महंगाई की आग लगा दी। गैस सिलेंडरों की संख्या को घटाकर सरकार ने 6 कर दिया तो बाद में उसे लोगों की मांग और विरोध के चलते 9 करना पड़ा। महिलाएं परेशान रहीं, लोग मांग करते रहे, लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी, लेकिन राहुल गांधी के कहने के महज चंद घंटों बाद ही प्रधानमंत्री ने सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या बढ़ाकर 9 से 12 कर दी। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से चंद दिनों पहले ही 3 सिलेडरों का लॉलीपॉप थमाकर अपनी सियासी चल दी है तो वहीं विरोधियों का कहना है कि कांग्रेस इन 3 बढ़े हुए सिलेंडरों की मदद से राहुल गांधी को पीएम बनाना चाहती है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि राहुल का आदेश भारत सरकार के लिए सबसे बड़ा आदेश होता है। वीरप्पा मोइली ने राहुल बाबा के कहे को सिर-माथे लिया। सब्सिडी वाले सिलिंडरों की लिमिट 9 से बढ़ाकर 12 कर दी गई और जैसा कि कांग्रेस की परंपरा है मोइली ने इसकी क्रेडिट भी यूपीए सरकार को न देकर राहुल को ही दी। लेकिन अब भी सबसे बड़ा सवाल यहीं है कि क्या ये तीन सिलेंडर राहुल की ताजपोशी करवा पाएंगे।

क्या जनता यूपीए सरकार के भ्रष्टाचारों को भूल पाएगी, क्या बढ़ी हुई महंगाई को जनता भूलकर राहुल का राजतिलक करेगी। ये सारी बातें तो आने वाले वक्त में साफ हो जाएंगी, लेकिन जिस तरह से सरकार ने राहुल गांधी की जी हजूरी करते हुए सिलेंडरों की संख्या बढ़ाई वो कोई बात नहीं है। अगर ये कहे कि राहुल ही सरकार है तो गलत नहीं होगा। वो दागियों पर अध्यादेश की कॉपी फाड़ने की बात करते हैं तो अध्यादेश वापस हो जाता है। राहुल के कहने पर राजनीतिक आदर्शों की बलि को लेकर तैयार आदर्श की रिपोर्ट भी कुछ हद तक कबूल ली जाती है।

ये चुनावी मौसम का असर है कि जब नाकामी होती है तो उसे मिल बांटकर लिया जाता है, लेकिन सफलताओं का सेहरा सिर्फ राहुल गांधी के सिर ही बांधा जाता है। कांग्रेस इन सिलेंडरों से चुनावी फायदा उठाने की फरे में है तो भाजपा इसे मोदी फीयर का इफेक्ट बता रही है। भाजपा की दलील है कि रियायती सिलेंडरों की संख्या नौ से बढाकर 12 करने का केन्द्र का फैसला उसके प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के भय से किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+