LIFF: स्पेशल आइकॉन अवॉर्ड मिलने पर इरफान खान ने कही बेहद इमोशनल बात...
लंदन। इन दिनों लंदन में 'न्यरोएंडोक्राइन कैंसर' का इलाज करा रहे हैं भारत के मशहूर कलाकार इरफान खान को 'लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल' (एलआईएफएफ) में स्पेशल आइकॉन अवार्ड के लिए चुना गया है। इस सम्मान के लिए इरफान ने सबको तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है लेकिन इस सम्मान के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में बड़ी ही भावुक बात कही। '

पता नहीं, कि मैं मुंबई कब वापस जाऊंगा?
उनसे पूछा गया था कि इरफान आप मुंबई वापस कब जा रहे हैं, जिस पर भावुक होते हुए इरफान ने कहा, पता नहीं, कि मैं मुंबई कब वापस जाऊंगा लेकिन मेरा इलाज चल रहा है और मेरी पूरी कोशिश है कि सब ठीक होने के बाद ही मैं वापस लौटूं।

'हिंदी मीडियम' के लिए बेस्ट एक्टर का खिताब
आपको बता दें कि अभी हाल ही में इरफान को आईफा 2018 अवार्ड समारोह में फिल्म 'हिंदी मीडियम' के लिए बेस्ट एक्टर के खिताब से नवाजा गया था, जो कि वो अपने हाथों से ग्रहण नहीं कर पाए थे लेकिन उन्होंने सम्मान और पुरस्कार के लिए ट्विटर पर सबका आभार व्यक्त किया था।

इरफान खान इन दिनों 'न्यरोएंडोक्राइन कैंसर' से ग्रसित हैं
मालूम हो कि 'पान सिंह तोमर', 'द नेमसेक', 'लाइफ ऑफ पाई' , 'स्लमडॉग मिलेनियर' और 'हिंदी मीडियम' जैसी बेहतरीन फिल्मों से दर्शकों के दिलों में समाने वाले इरफान खान इन दिनों 'न्यरोएंडोक्राइन कैंसर' से ग्रसित हैं, उन्होंने हाल ही में इस बारे में एक बेहद ही इमोशनल पोस्ट लिखी थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि इस दुनिया में अनिश्चितता ही सबसे निश्चित है। इस बात को थोड़ा समय हो गया है जब मेरा न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर का इलाज किया गया।

फिलहाल मैं सरेंडर कर चुका हूं...
ये शब्द मेरे शब्दकोष में नया और अलग है। इसकी जानकारी काफी कम है, इसलिए इलाज को लेकर अनिश्चितता ज्यादा थी। मैं इस ट्रायल और एरर गेम का हिस्सा था, फिलहाल मैं सरेंडर कर चुका हूं, अंजाम का पता नहीं । मेरी बीमारी का पता चलने के बाद बहुत से लोग मेरे लिए दुआ कर रहे हैं, कई लोग जो मुझे जानते भी नहीं, सबकी दुआएं एक फोर्स बनकर मेरे अंदर समा रही हैं, मैं लाइफ को महसूस कर सकता हूं।












Click it and Unblock the Notifications