इरफान खान से पत्नी सुतापा को आज भी है ये शिकायत, निधन के बाद बताई पूरी बात

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का बुधवार को निधन हो गया है। उन्होंने महज 53 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। वह दुनिया में बेशक नहीं हैं लेकिन अपनी फिल्मों के जरिए हमेशा फैंस के दिलों में बने रहेंगे। इरफान बीते करीब ढाई साल से कैंसर से लड़ रहे थे। उनकी मौत से न केवल उनके परिवार को बल्कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को भी झटका लगा है। अब इरफान की पत्नी सुतापा और दोनों बेटों बाबिल, अयान की ओर से एक आधिकारिक बयान आया है। ये बयान इरफान के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है।

इस बात से शिकायत है

इस बात से शिकायत है

इस बयान में इरफान खान की पत्नी सुतापा ने कहा है कि उन्हें इरफान की एक चीज से आज भी शिकायत है। बयान में सुतापा ने कहा, 'केवल एक चीज है जो मुझे उनसे शिकायत है, उन्होंने मुझे जिंदगी भर के लिए नुकसान दे दिया है। उनकी परफेक्शन के लिए कोशिश मुझे किसी भी चीज में सामान्य नहीं रहने देती। एक लय थी जो उन्होंने हमेशा हर चीज में देखी थी, परेशानी में भी। तो मैंने उस लय के संगीत पर गाना और नाचना सीख लिया था। हमारी जिंदगी अभिनय की मास्टर क्लास थी इसलिए जब 'एक बिन बुलाए मेहमान' ने प्रवेश किया तो सीखा कि कैसे सामंजस्य बैठाना है।'

'यह एक शादी नहीं थी यह एक जुड़ाव था'

'यह एक शादी नहीं थी यह एक जुड़ाव था'

सुतापा ने आगे कहा, 'यह समझाना मुश्किल है कि यह यात्रा कितनी शानदार, रोमांचक और दर्दनाक रही है। हमें साथ में 35 साल हो चुके थे। यह एक शादी नहीं थी यह एक जुड़ाव था। मैं अपने छोटे से परिवार को देखती हूं, मेरे दोनों बेटे बाबिल और अयान के साथ। इरफान उन्हें रास्ता सिखाते हुए कहते थे 'वहां नहीं, यहां से मोड़ो' लेकिन जिंदगी सिनेमा नहीं और न ही यहां कोई रीटेक होता है।'

'हम रात की रानी का पेड़ लगाएंगे'

'हम रात की रानी का पेड़ लगाएंगे'

सुतापा आगे कहती हैं कि 'आंखों से आंसू बहेंगे। हम रात की रानी का पेड़ लगाएंगे, जो उनकी पसंदीदा थी, उस जगह जिससे उनकी जीती हुई ये यात्रा हमेशा रहे। इसमें समय लगता है, लेकिन यह खिलेगा और खुशबू फैल जाएगी और उन सभी को छू लेगी, जिन्हें मैंने उनके प्रशंसक नहीं बल्कि उनका परिवार कहा है।'

'हम इसे पारिवारिक बयान कैसे लिखें'

'हम इसे पारिवारिक बयान कैसे लिखें'

परिवार की ओर से बयान में कहा गया है, 'हम इसे पारिवारिक बयान कैसे लिखें, जबकि पूरी दुनिया इसे व्यक्तिगत नुकसान मान रही है? हम अकेला कैसे महसूस कर सकते हैं जब लाखों लोग हमें सांत्वना दे रहे हैं और हमारे साथ खड़े हैं? सबको बताना चाहते हैं कि हमने कुछ खोया नहीं है हमने पाया है। हमने पाया है जो हमने उनसे सीखा है।'

मुश्किल दौर में इरफान के साथ थीं सुतापा

मुश्किल दौर में इरफान के साथ थीं सुतापा

एनएसडी में इरफान के एडमिशन के कुछ समय बाद उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद उन्हें घर से मिलने वाले पैसे भी बंद हो गए थे। एनएसडी से मिलने वाली फेलोशिप के जरिए उन्होंने अपना कोर्स खत्म किया था। उस मुश्किल दौर में इरफान की क्लासमेट सुतापा सिकदर ने ही उनका साथ दिया था। 23 फरवरी 1995 में दोनों की शादी हुई। इरफान ने पीकू, लाइफ ऑफ पाई, द नेमसेक, स्लमडॉग मिलेनियर, पान सिंह तोमर, हासिल, लाइफ इन अ मेट्रो, तलवार, मकबूल, ये साली जिंदगी, हैदर जैसी कई मशहूर फिल्मों में काम किया है।

न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित थे इरफान

न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित थे इरफान

बता दें इरफान खान ने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। इरफान को साल 2018 में पता चला था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। इस बीमारी के इलाज के लिए इरफान खान लंदन भी गए थे और करीब सालभर इलाज कराने के बाद वापस भारत लौटे। अपने इलाज के कारण वह काफी दिनों तक बॉलीवुड से भी दूर रहे। हालांकि लंदन से स्वस्थ होकर लौटने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में वापसी की और अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग भी की थी। इरफान खान के पार्थिव शरीर को बुधवार को वर्सोवा के कब्रिस्तान में दफनाया गया है। लॉकडाउन के कारण उनकी अंतिम विदाई में केवल 20 लोग ही शामिल हो पाए थे।

ये है आखिरी फिल्म

ये है आखिरी फिल्म

वहीं इरफान की आखिरी फिल्म की बात करें तो अभी उनकी एक फिल्म रिलीज होना हाकी है। हालांकि इसकी शूटिंग उन्होंने बहुत पहले ही कर ली थी। माना जा रहा है कि ये फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज हो सकती है। इस फिल्म का नाम है- मंत्रा- सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन (Mantra - Songs of scorpions)। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इरफान खान का ये अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट है। जो अभी रिलीज होना बाकी है। फिल्म राजस्थान की एक महिला गायिका पर आधारित है। इसे कई फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाया भी जा चुका है, लेकिन भारत में अभी भी रिलीज होनी बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+