लंदन में कैंसर का इलाज करा रहे इरफान की पहली तस्वीर आई सामने, बेहद कमजोर , लेकिन चेहरे पर गजब की खुशी
Recommended Video

नई
दिल्ली। अभिनेता इरफान खान लंदन में कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। इलाज के दौरान उन्होंने पहली तस्वीर अपने दोस्तों और फैंस से शेयर की है। तस्वीर में इरफान बेहद कमजोर नजर आ रहे हैं। उनका काफी वजन घट चुका है, लेकिन उसके चेहरे पर गजब की खुशी है, जिसे देखकर उनके हर फैन को राहत मिलेगी। इरफान की इस नई तस्वीर में भले ही वो कमजोर दिख रहे हो, लेकिन वो खुश हैं। कैंसर की जंग को लगभग जीत चुके इरफान भले ही अभी स्वदेश न लौट रहे हो, लेकिन वक्त-वक्त पर वो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को अपने स्वास्थ के बारे में जानकारी देते रहे हैं। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
सामने आई इरफान की पहली तस्वीर
इरफान ने ट्विटर प्रोफाइल पर अपनी नई तस्वीर लगाई है, जिसमें वो बेहद कमजोर लग रहे हैं। तस्वीर में उनका वजन पहले से काफी कम लग रहा है। तस्वीर में वो एक खिड़की के सामने खड़े हैं और उन्होंने कानों में ईयरफोन लगाया हुआ है। उनकी ये तस्वीर उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। उनके चेहरे पर जो शुखी है वो बयां कर रही हैं कि उन्होंने कैंसर से जंग को लगभग जीत लिया है।

कैंसर के इलाज के लिए लंदन में हैं इरफान
आपको बता दें कि इरफान खान इन दिनों लंदन में अपनी कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। इरफान ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी थी। उन्हें न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी हैं। उन्होंने खुच को इस बीमारी से लड़के लिए अंदर से मजबूत किया। वो वक्त-वक्त पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं और अपनी स्वास्थ के बारे में अपने फैंस को जानकारी देते है।

फैंन को बताया कहां करवा रहे हैं इलाज
इरफान ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि मैं जिस अस्पताल में भर्ती हूं, उसकी बालकनी से बाहर की दुनिया दिखती है। मेरे वार्ड के बगल में ही कोमा वार्ड है। सड़क की एक तरफ मेरा अस्पताल है और दूसरी तरफ लॉर्ड्स स्टेडियम है। लॉर्ड्स में विवियन रिचर्ड्स का मुस्कुराता पोस्टर है। उन्होंने लिखा कि मैं बचपन में इस स्टेडियम को सपने में देखता था। इरफान लंदन में इलाज करवा रहे हैं जबकि भारत में उनकी फिल्में रिलीज हो रही है। पहले 'ब्लैकमेल' और अब उनकी 'कारवां' रिलीज के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications