रिलेटिव की मौत के बाद फूटा इरफान की पत्नी का गुस्सा, कहा- एक बेड नसीब नहीं हुआ, क्योंकि वो 'छोटा राजन' नहीं थे
दिल्ली, मई 3: कोरोना की दूसरी लहर ने पूरे देश में अपना भायनक रूप फैला रखा है। क्या आम और क्या खास सभी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। स्थिति यह है कि अस्पतालों में कोविड बेड से लेकर दवाओं और ऑक्सीजन की भारी मारामारी मची हुई है। अस्पतालों में चली रही इन्हीं किल्लत की वजह से दिवंगत एक्टर इरफान की पत्नी सुतापा सिकदर ने अपने करीबी को खो दिया। हाल ही में उन्होंने फेसबुक पर अपने करीबी के निधन की दुखद खबर साझा की, जिसमें उन्होंने बताया कि कोरोना की वजह से कैसे उनके रिलेटिव को अस्पताल में बिस्तर तक नसीब नहीं हुआ।

दरअसल, रविवार (2 मई) को वह अपने रिलेटिव की मौत के बाद उनके अंदर मची भावनात्मक उथल-पुथल को शांत करने के लिए फेसबुक पर आई। अपने भावनात्मक संदेश की शुरुआत में शोक जताया। सुतापा ने समीर दा को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि मैंने अपने रिश्तेदार समीर बनर्जी के लिए मदद के लिए दिन पहले पोस्ट किया। आज उन्होंने हमें छोड़ दिया। हम भारत की राजधानी दिल्ली में घर पर एक आईसीयू स्थापित नहीं कर सकते थे और हमें अस्पताल में बिस्तर नहीं मिल सकता था।

क्योंकि वह छोटा राजन नहीं थे- सुतापा
इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि उन सभी कोविद योद्धाओं का आभार जिन्होंने मदद की। मैं आप सभी को कभी नहीं भूलूंगी, मेरे जीवित रहने तक आप सभी को मेरी शुभकामनाएं। मैं समीर दा की मुस्कुराहट को कभी नहीं भूलूंगी। मैं यह भी कभी नहीं भूलूंगी कि मुझे उसके लिए आईसीयू में बिस्तर नहीं मिला क्योंकि वह छोटा राजन नहीं थे। वह एक ईमानदार आदमी थे।
मैं दिल्ली में इस तबाही को नहीं भूलूंगी- सुतापा
मैं दिल्ली में इस तबाही को नहीं भूलूंगी। आप भी मत भूलिए कि ऐसे ही बनर्जी, शेख, दास और अदजानिया जैसे सभी को जाना है। वे हमारे साथ थोड़ा और रह पाते अगर हमने देश के तौर पर हिंदू और मुस्लिम फेस्टिवल्स से ज्यादा हॉस्पिटल, ऑक्सिजन प्लांट्स पर ध्यान दिया होता।
29 अप्रैल, 2020 को हुआ था इरफान का निधन
आपतो बता दें कि सुतापा सिकदर ने कई बॉलीवुड फिल्मों जैसे सुपारी, शब्द और कहानी के लिए संवाद लिखे हैं और यहां तक कि 2017 में कॉमेडी रोमांस फिल्म करीब-करीब सिंगल का निर्माण किया। दुर्भाग्य से सुतापा ने अपने पति और बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान को 29 अप्रैल, 2020 को कैंसर के एक दुर्लभ रूप न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से खो दिया था। इरफान खान से उनकी शादी 1995 में शादी हुई थी। उनके दो बच्चे हैं बबील और अयान।
-
Varun Dhawan की डेढ़ साल की बेटी लारा को हुई ये गंभीर बीमारी, बैठने-चलने में हो रही परेशानी, कैसे हुआ ये हाल? -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम












Click it and Unblock the Notifications