फिल्म Qala से इरफान खान के बेटे बाबिल करने जा रहे हैं डेब्यू, अनुष्का शर्मा ने दिया बड़ा ब्रेक
मुंबई। मशहूर दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान अब बॉलीवुड में फिल्म 'काला' से कदम रखने जा रहे हैं, इस फिल्म का निर्माण अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की प्रोडक्शन कंपनी क्लीन स्लेट ने किया है। फिल्म की शूटिंग कश्मीर की बर्फीली पहाड़ियों के बीच हुई है। बाबिल ने शूटिंग का एक टीजर वीडियो अपने इंस्ट्रागाम पर शेयर किया है और अपनी खुशी और उत्सुकता को फिल्म के लिए जाहिर किया है।

तृप्ति फ्रीकिंग डिमरी फिर आ रही है: बाबिल खान
बाबिल खान ने इंस्ट्रा पर लिखा है कि ' तृप्ति फ्रीकिंग डिमरी फिर आ रही है!! इसके साथ ही मैं 'गेटिंग लॉन्च' के फ्रेज को लेकर थोड़ा आशंकित हूं क्योंकि ऑडियंस को फिल्म देखते वक्त अपनी सीट को लॉन्च ऑफ करना करना चाहिए और कोई खास एक्टर नहीं'#Qala, a Netflix Original फिल्म।
यहां देखें: बाबिल खान की पोस्ट

बाबिल खान को लोगों ने कहा-All The Best
बाबिल खान के इस वीडियो को काफी लोगों ने पंसद किया है और उन्हें उनके जीवन की नई जर्नी के लिए काफी शुभकामनाएं दी हैं। उन्हें विश करने वालों में एक्टर आयुष्मान खुराना भी शामिल हैं।

फूट-फूटकर रो पड़े थे बाबिल खान
मालूम हो कि हाल ही में बाबिल खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जो कि फिल्म फेयर के अवॉर्ड फंक्शन का था, जिसमें जब एक्टर इरफान खान को स्पेशल ट्रिब्यूट दिया गया था तो बाबिल खुद को रोक नहीं पाए और वो फूट-फूटकर रो पड़े थे। उन्हें देखकर फंक्शन में मौजूद हर इंसान की आंखें नम हो गई थीं।

'हर कोई फनकार, इरफान नहीं होता'
इरफान खान को याद करते हुए शो को होस्ट कर रहे अयुष्मान खुराना ने कहा कलाकारों का कभी अतीत नहीं होता, कभी वर्तमान नहीं होता। जब कोई कलाकार जाता है तो उसका इस तरह से सम्मान नहीं होता क्योंकि हर कोई फनकार, इरफान नहीं होता।
29 अप्रैल 2020 को हुआ था इरफान खान का निधन
आपको बता दें कि बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर इरफान खान ने 29 अप्रैल 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। वो न्यूरो एंड्रोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी से ग्रसित थे। गौरतलब है कि फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का 66वां सीजन हाल ही में मुंबई में आयोजित किया गया। जिसमें दिवंगत एक्टर इरफान खान को 'अंग्रेजी मीडियम' फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। उनके बेटे बाबिल ने अपने पिता की ओर से ट्रॉफी ली थी।












Click it and Unblock the Notifications