इरफान खान की ये आखिरी फिल्म 2021 में होगी रिलीज, देखें पोस्टर और वीडियो
इरफान खान की ये आखिरी फिल्म 2021 में होगी रिलीज, देखें पोस्टर और वीडियो
irrfan khan's last film: साल 2020 में बॉलीवुड के कई बड़े सितारें दुनिया को अलविदा कर गए। इनमें बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार इरफान खान भी शामिल थे। एक्टर इरफान खान की मौत उनके फैंस के लिए बहुत बड़ा सदमा था लेकिन इरफान खान के फैंस के लिए खुशखबरी है कि बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक इरफान खान की आखिरी फिल्म साल 2021 में रिलीज होने जा रही है।

इरफान खान की ये आखिरी फिल्म 2021 में होगी रिलीज
दिवंगत नेता इरफान खान की इस आखिरी फिल्म का नाम 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस है। आपको बता दें इरफान खान की ये फिल्म लंबे समय से रिलीज के लिए कुछ कारणों से पेडिंग पड़ी हुई थी। वहीं अब इस फिल्म के मेकर्स ने इरफान की ये आखिरी फिल्म रिलीज करने का फैसला किया है। तीन साल से अवेटेट इरफान की ये फिल्म अब 2021 में रिलीज होगी।

मेकर्स ने जारी किया इरफान की फिल्म का पोस्टर
इस फिल्म के मेकर्स ने इस फिल्म को रिलीज करने से पहले इसका एक पोस्टर जारी किया है। मेकर्स ने ये भी जानकारी साझा की कि तीन साल पहले इस फिल्म का प्रीमियर स्विट्जरलैंड के लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में किया गया था और अब इसे रिलीज किया जा रहा है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस फिल्म के रिलीज होने का ऐलान किया है।

TheSongOfScorpions...2021 के बारे में मेकर्स ने किया ये ट्वीट
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए ट्वीट पर लिखा है कि , 'इरफान की आखिरीफिल्म...#TheSongOfScorpions...2021 में रिलीज होगी..अनूप सिंह के निर्देशन में बनी है। पैनोरमा स्पॉटलाइटऔर 70mm टॉकीज द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। सोमवार 28 दिसंबर को ये जानकारी दी।
IRRFAN'S LAST MOVIE... #Irrfan's last film - #TheSongOfScorpions - to release in 2021... Directed by Anup Singh... Presented by Panorama Spotlight and 70mm Talkies. pic.twitter.com/RHJzxNYbXl
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 28, 2020
जानें इरफान की इस आखिरी फिल्म की स्टोरी
अनूप सिंह के निर्देशन में बनी इरफान खान की फिल्म द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस की स्टोरी एक आदिवासी महिला पर केन्द्रित है। उस आदिवासी महिला नूरन है, जो आदिवासी इलाके में बिच्छू का जहर उतारने का काम करती है। राजस्थान के जैसलमेर में मान्यता है कि बिच्छू का काटा हुआ इंसान 24 घंटे में ही दम तोड़ देता है। इसका सिर्फ एक ही इलाज है कि अगर कोई आकर बिच्छू के उस जहर को गाकर उतार दे तो इंसान बच सकता है। फिल्म की हिरोइन नूरन ने बिच्छू उतारने की ये कला अपनी दादी जुबैदा से सीखी थी। इरफान खान जो कि इस फिल्म में हीरो हैं वो फिल्म में नूरन की आवाज पर मंत्रमुग्ध होकर उनसे प्यार करने लगते हैं और नूरन को शादी का प्रपोजल दे देते हैं। इस फिल्म के प्रीमियम में आप रेगिस्तान का सुंदर नजारा देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications