कुछ दिन पहले मां का हुआ था निधन, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मे रो पड़े थे इरफान

नई दिल्ली। जाने माने दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का लंबी बीमारी के बाज आज निधन हो गया है। इरफान खान काफी समय से कैंसर की बीमारी से लड़ रहे थे, लेकिन आज आखिरकार उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इरफान खान की अदाकारी का हर कोई मुरीद था। बड़े पर्दे पर उनकी मौजूदगी, संवाद बोलने का अलग अंदाज उन्हें तमाम कलाकारों की भीड़ से अलग करता था। लेकिन जिस तरह से वैश्विक महामारी के समय में उनकी मृत्यु हुई उसके बाद पुरा देश आज उन्हें खामोशी से अलविदा कहेगा और अपनी श्रद्धांजलि देगा।

मां के अंतिम संस्कार में नहीं शामिल हो सके थे

मां के अंतिम संस्कार में नहीं शामिल हो सके थे

अहम बात ये है कि इरफान खान की मां का भी दो दिन सईदा बेगम का निधन हो गया था। शनिवार की सुबह जयपुर में उनकी मां सईदा बेगम का निधन हो गया। लेकिन लॉकडाउन की वजह से वह अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे। लॉकडाउन की वजह से लाचार इरफान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपनी मां को नम आंखों से अलविदा कहा था। लॉकडाउन के चलते तमाम यातायात के साधन बंद थे, जिसकी वजह से वह अपनी मां के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाए थे।

Recommended Video

    Irrfan Khan का निधन, मां Saida Begum की ये आखिरी इच्छा रह गई अधूरी | वनइंडिया हिंदी
    कैंसर से लड़ रहे थे

    कैंसर से लड़ रहे थे

    बता दें कि इरफान खान जून 2017 से कैंसर की बीमारी से लड़ रहे थे। जिसके बाद इलाज कराने के लिए वह विदेश चले गए थे। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी कि वह कैंसर से लड़ रहे हैं। इरफान खान की आखिरी फिल्म अंग्रेजी मीडियम थी। इस फिल्म की शूटिंग इरफान ने पूरी कर ली थी। लेकिन खराब स्वास्थ्य की वजह से वह इस फिल्म का प्रमोशन नहीं कर सके थे। लेकिन एक वीडियो जारी करके उन्होंने अपने दर्शकों से बात की थी और कहा था कि इस फिल्म को बहुत प्यार से बनाया है।

    कई हिट फिल्म दी

    कई हिट फिल्म दी

    इरफान खान का जन्म 7 जनवरी 1966 को हुआ था। हिंदी सिनेमा में इरफान खान की एक अलग पहचान थी। अपने जबरदस्त अभिनय की वजह से उन्हें इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई और उनकी अदाकारी का हर कोई मुरीद था। उनकी कुछ बेहद लोकप्रिय फिल्म हासिल, पान सिंह तोमर, हिंदी मीडियम, पीकू, अंग्रेजी मीडियम, हैदर, आन, स्लमडॉग मिलेनियर, करीब करीब सिंगर हैं। बड़े पर्दे पर जिस तरह से इरफान खान अपने संवाद बोलते थे, उससे हर कोई उनका मुरीद हो जाता था। खुद इरफान खान ने अपनी बीमारी के बारे में बात करते हुए कहा था कि हे भगवान अभी तो बहुत कुछ करना था, ये मेरे जीवन में क्या आ गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+