फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी: इरफान खान की सिल्वर स्क्रीन पर वापसी जल्द

मुंबई। न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर' से पीड़ित इरफान खान के चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी है, खबर आई है कि हिंदी सिनेमा का ये नायाब सितारा बहुत जल्द पर्दे पर वापसी कर सकता है। ऐसी चर्चा है कि इरफान ने 'हिन्दी मीडियम' फिल्म के सीक्वल 'हिन्दी मीडियम 2' में काम करना स्वीकार कर लिया है। इरफान खान के स्वास्थ्य के बारे में कहा जा रहा है कि उनकी तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है और वह जल्द ही फिल्मों में वापसी कर सकते हैं।

इरफान खान ने की सिल्वर स्क्रीन पर लौटने की तैयारी

इरफान खान ने की सिल्वर स्क्रीन पर लौटने की तैयारी

इससे पहले लोग उस समय मायूस हुए थे, जिस वक्त इरफान ने अपनी बीमारी के कारण AIB की वेब-सीरीज 'गोरमिंट' छोड़ दी थी और फेसबुक पर लिखा था कि उन्हें कल के बारे में कोई खबर नहीं है, ऐसे वो नया प्रोजेक्ट कैसे साइन कर सकते हैं।

 हेल्थ इलाज की प्रक्रिया के बारे में बताया था इरफान ने

हेल्थ इलाज की प्रक्रिया के बारे में बताया था इरफान ने

मालूम हो कि हाल ही में इरफान ने न्यूज एजेंसी एसोस‍िएटेड प्रेस (AP) को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने हेल्थ इलाज की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया था। नेशनल अवार्ड विजेता ने कहा था कि मैंने कीमोथेरपी का चौथा साइक‍ल पूरा कर ल‍िया है लेकिन मुझे अभी 6 साइकल पूरे करने हैं और उसके बाद स्कैन कराना है, तब ही पता चलेगा आख‍िर कहां पहुंचा हूं।

मुझे जिंदगी से कोई शिकवा नहीं

मुझे जिंदगी से कोई शिकवा नहीं

अपने बारे में बात करते हुए इरफान ने कहा कि किसी के जीवन की कोई गांरटी नहीं है, कब, कहां किसको क्या हो जाए, पता नहीं है, मैं अपने जीवन से काफी संतुष्ट हूं, क्योंकि लाइफ ने मुझे बहुत कुछ दिया है, जिसके लिए मैं उसे केवल शुक्रिया ही कह सकता हूं। मुझे जीवन से कोई इच्छा नहीं है, मुझे कोई प्रार्थना अब नहीं करनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+