जब इरफान ने लोगों से कहा था-'जब जिंदगी हाथ में नींबू थमाती हैं ना,तो शिकंजी बनाना मुश्किल हो जाता है'
नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के बेमिसाल एक्टर इरफान खान ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इरफान खान ने 54 साल की उम्र में अंतिम सांस ली, इरफान काफी लंबे वक्त से बीमार थे और कल ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, उनके निधन से पूरा बॉलीवुड जगत शोक में डूब गया है।

इरफान खान ने दुनिया को कहा अलविदा
बहुमुखी प्रतिभा के धनी इरफान खान को दो साल पहले 'न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर' नामक बीमारी हुई थी, जिसके इलाज के लिए वो विदेश भी गए थे, हालांकि लंबा इलाज कराने के बाद जब उनकी वतन वापसी हुई थी, तो लगा था कि अब सब ठीक हो गया है लेकिन बुधवार को वो जिंदगी और मौत के बीच चल रही जंग को हार गए और हम सब को छोड़कर हमेशा के लिए चले गए।
Recommended Video

आखिरी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' रही
उनकी आखिरी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' रही, जो कि पिछले महीने ही रिलीज हुई लेकिन लॉकडाउन की वजह से फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर अच्छा बिजनेस नहीं किया लेकिन ये फिल्म इरफान खान की बेमिसाल एक्टिंग के रूप में हमेशा याद की जाएगी।
'मेरे शरीर में कुछ अनचाहे मेहमान बैठे हैं'
इस फिल्म के लिए जब प्रमोशन करना था तो इरफान ने ट्विटर पर एक बेहद ही इमोशनल वीडियो शेयर करके कहा था कि उनके शरीर में कुछ अनचाहे मेहमान बैठे हैं, जिनकी वजह से वो फिल्म का प्रमोशन नहीं कर पाएंगे लेकिन आप लोगों से अपील है कि फिल्म को देखने जरूर जाएं।

'जिंदगी हाथ में नींबू थमाती हैं ना, तो शिकंजी बनाना बहुत मुश्किल होता है'
दरअसल वीडियो में इरफान खान ने कहा था कि फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' मेरे दिल के काफी करीब है, यकीन मानिए मेरी दिली ख्वाहिश थी कि इस फिल्म को उतने ही प्यार से प्रमोट करूं जितने प्यार से हम लोगों ने इसे बनाया है, लेकिन मेरे शरीर के भीतर कुछ अनचाहे मेहमान बैठे हुए हैं, मेरा उनसे वार्तालाप चल रहा है, देखते हैं किस करवट ऊंट बैठता है, जैसा भी होगा आपको जानकारी दे दी जाएगी। मेरे लिए इंतजार करें... कहावत है कि When life gives you a lemons, you make a lemonade बोलने में अच्छा लगता है लेकिन जब सच में जिंदगी आपके हाथ में नींबू थमाती हैं ना, तो शिकंजी बनाना बहुत मुश्किल हो जाता है, इस फिल्म के ट्रेलर को एंजॉय करें और सबके साथ सकारात्मक रहते हुए फिल्म देखें, और हां... मेरे लिए इंतजार करें।
'मेरा प्यार और दुआएं आपके साथ हैं'
जिस पर ऋतिक रोशन ने वीडियो को री-ट्वीट करते हुए कहा था यह बहुत ही प्यारा है इरफान, मेरा प्यार और दुआएं आपके साथ हैं, आप अमेजिंग हैं ।












Click it and Unblock the Notifications