इरफान खान ने फैंस के लिए लिखा भावुक संदेश, फिल्मों में वापसी को लेकर किया ऐलान
मुंबई। अभिनेता इरफान खान ने कैंसर से उबरने के बाद फिल्मों में अपनी वापसी का ऐलान कर दिया है। खान ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक मैसेज के जरिए ये जानकारी दी। इरफान खान ने ट्वीट कर कहा कि वह दोबारा काम करने के लिए तैयार हैं। साथ ही उन्होंने अपने फैन्स का दुआओं के लिए शुक्रिया अदा करते हुए एक भावुक संदेश भी लिखा है। एक साल से ज्यादा वक्त से विदेश में कैंसर का इलाज करा रहे इरफान फिल्मों से दूर हैं।
इरफान ने लिखा ये संदेश
इरफान खान ने अपने ट्वीट में कहा, जीतने की कोशिश में हम ये भूल ही जाते हैं कि प्यार की अहमियत क्या है, उसका मतलब क्या है। प्यार हमें मुश्किल वक्त में हमे याद आता है। मैं आपके प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करता हूं। इससे मुझे ठीक होने में बहुत मदद मिली। मैं तहेदिल से आपका शुक्रिया करने के लिए आपके पास वापस आ गया हूं। इरफान खान के इस ट्वीट पर उनके फैंस लगातार खुशी का इजहार रहे हैं और इरफान को बीमारी से उबर जाने के लिए मुकारकबाद देते हुए उनका स्वागत कर रहे हैं।

बीते माह इरफान के दोस्त ने दी थी उनकी वापसी की जानकारी
इरफान खान कैंसर से पूरी तरह से उबर जाने के बाद जल्दी ही उनके फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर देने की जानकारी मार्च में निर्माता-निर्देशक तिग्मांसु धूलिया ने दी थी। धूलिया ने इरफान से मुलाकात के बाद बताया था कि वो अब फिट हैं और हिन्दी मीडियम-2 की शूटिंग के लिए जल्दी ही उपलब्ध होंगे। इरफान के अपनी वापसी की घोषणा के बाद माना जा रहा है कि वो इसी फिल्म की शूटिंग सबसे पहले करेंगे। हिन्दी मीडियम-2 की शूटिंग बीते साल होनी थी लेकिन इरफान की बीमारी की वजह से ये टल गई थी। लंदन से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज कराकर लौटे इरफान के बारे में पहले कहा जा रहा था कि उन्हें काम पर लौटने में एक साल का वक्त लग सकता है लेकिन उन्होंने काम पर लौटने की बात कह दी है।

बीते साल पता चली थी इरफान को ट्यूमर होने की बात
पिछले साल मार्च से इरफान खान लंदन में न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज करा रहे थे। उन्होंने पिछले साल 16 मार्च को ओपन लेटर के जरिए अपनी बीमारी के बारे में बताया था। इसके बाद देश ही दुनियाभर से लोगों ने इरफान की बेहतर सेहत के लिए दुआएं की थीं। करीब 10 महीने से ज्यादा समय लंदन में रहकर उन्होंने इलाज कराया है।

रुक गई थी कई फिल्मों की शूटिंग
हिन्दी मीडियम-2 के अलावा भी कई फिल्में इरफान खान की बीमारी की वजह से बीच में छूट गईं थीं या शूटिंग ही नहीं शुरू हो पाई थी। विशाल भारद्वाज की फिल्म सपना दीदी पर काम शुरु करने वाले थे जिसमें इरफान के साथ दीपिका पादुकोण के होने की खबरें हैं। वहीं और भी कुछ फिल्में हैं।












Click it and Unblock the Notifications