इरफान खान और ऋषि कपूर की जन्मतिथि में है खास संयोग, सोशल मीडिया पर बना चर्चा का केंद्र

नई दिल्ली। बॉलीवुड ने दो दिन के भीतर दो बड़े दिग्गज फिल्म कलाकारो को खो दिया। पहले इरफान खान जोकि सिर्फ 53 वर्ष के थे, उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा, उसके बाद ऋषि कपूर जो 67 वर्ष के थे उनका गुरुवार को निधन हो गया। दोनों के निधन के बाद पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर है। दोनों ही महान कलाकारों के देश और दुनियाभर में चाहने वाले हैं, जोकि अपने पसंदीदा कलाकार के जाने से बेहद दुखी हैं। लोग सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर कर हे हैं और दोनों ही महान एक्टर्स की बेहतरीन अदाकारी की तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय

सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय

लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर जो बात सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है वह है, वह दोनों ही कलाकारों की जन्मतिथि और इसका गणित है। दरअसल ऋषि कपूर का जन्म 1953 में हुआ था, जिनकी 67 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई। वहीं इरफान खान का जन्म 1967 में हुआ था और उनकी मृत्यु 53 वर्ष की आयु में हुई। हालांकि दोनों ही कलाकारों का इस दुनिया से जाना हर किसी के लिए बेहद दुखद है, लेकिन दोनों की जन्म और मृत्यु के वर्ष में यह एक महज गणितीय संयोग है, जो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

गणितीय संयोग

गणितीय संयोग

सोशल मीडिया पर दोनों कलाकारों के जन्म और मृत्यु वर्ष के गणितीय संयोग के अलावा एक और गणित की गणना चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों ही कलाकारों के जन्म वर्ष और उनकी उम्र को अगर जोड़ा जाए तो वह 2020 होता है। जी हां, 1953+67=2020 और 1967+53=2020! हालांकि यह भी महज एक संयोग है। ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर यह गणितीय संयोग उस वक्त भी वही होता, अगर कोई व्यक्ति 1970 में पैदा होता और 2020 में उसका देहांत होता तो उसकी उसकी उम्र 50 वर्ष होती ऐसे में उम्र और वर्ष का योग भी 2020 ही होता। यही नहीं अगर किसी व्यक्ति का जन्म 2000 में हुआ और अगर उसका देहांत 2070 में होता है तो उसकी उम्र और वर्ष वर्ष का योग भी 2070 ही होगा।

दोनों ने जीता नेशनल अवॉर्ड, 4-4 फिल्मफेयर अवॉर्ड

दोनों ने जीता नेशनल अवॉर्ड, 4-4 फिल्मफेयर अवॉर्ड

बता दें कि ऋषि कपूर ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की, जिसकी वजह से वह लोगों के बीच जबरदस्त लोकप्रिय हुए। अपनी पहली ही फिल्म मेरा नाम जोकर के लिए ऋषि कपूर को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था। जबकि फिल्म हासिल जिससे इरफान खान को फिल्म पान सिंह तोमर के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। साथ ही दोनों कलाकारों ने 4-4 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+